बेकाबू ट्रेलर ने डंपर को मारी पीछे से टक्कर, ट्रेलर ड्राईवर सहित चार की मृत्यु

उदयपुर। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर सोमवार लगभग दोपहर 12.30 बजे डंपर की टक्कर से राह चलते एक ही परिवार के 3 लोगों सहित 4 लोगों की मृत्यु हो गई। सूचना पर एसपी योगेश गोयल, कोटड़ा डीएसपी राजेंद्रसिंह, बेकरिया थानाधिकारी धनपतसिंह एवं टीम मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि दोपहर को गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर एक ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए। उसने आगे चल रहे डंपर को टक्कर मार दी जिससे डंपर बेकाबू हो गया और डिवाइडर के दूसरी तरफ सडक़ किनारे चल रहे एक परिवार के मशरू (48) पुत्र लखा, मशरू की बहन हदमी (50) पत्नी धीरा और मशरू के भाई की बेटी सोवनी (18) पत्नी काना की मौत हो गई। मशरू की पत्नी खेतु (45) बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद ट्रेलर भी खाई में गिर गया जिससे ट्रेलर ड्राइवर बलविंदर कुमार पुत्र तिलक राज निवासी रामबाग मोहल्ला, होशियारपुर (पंजाब) की भी मृत्यु हो गई है। पुलिस ने शवों को बेकरिया अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया है जबकि गंभीर घायल डंपर ड्राइवर को उदयपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक वहां जाम रहा। बाद में पुलिस ने हाईवे के एक तरफ से सभी गाडिय़ों को निकाला और ट्रैफिक चालू करवाया।

Related posts:

जिंक का ‘‘कोई बच्चा रहे ना भूखा‘ अभियान साबित हो रहा वरदान

भगवान बिरसा मुण्डा के योगदान को आमजन तक पहुंचाना हमारा दायित्व- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जगदगुरु शंकराचार्य के सान्निध्य में 54 कुण्डीय मां बगलामुखी आराधना महायज्ञ की पूर्णाहुति

Walmart Vriddhi empowers over 58,000 MSMEs through digital training, increased access to customers a...

जिला प्रशासन एकादश और ज़िंक एकादश की टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित

Kangaroo Kids Educationset to roll-out its chain of schools in Rajasthan

जिंक द्वारा किशोर मूक बधिर बालिकाओं के लिए मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जागरूकता सत्र

रोटरी क्लब मीरा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

पारस जे. के. हॉस्पिटल में नि:शुल्क बहुआयामी चिकित्सा शिविर का आयोजन आज से

Hindustan Zinc’s Mines becomes the1stGreenCo Certified Mines

रित्विक रॉय की उम्दा पारी की बदौलत जीता दिल्ली चैलेंजर्स

कैनन इंडिया ने उदयपुर में बिजनेस इमेजिंग सॉल्यूशंस (बीआईएस) लाउंज लॉन्च किया