युनाइटेड होटेलियर्स ऑफ  उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

उदयपुर। कोरोना महामारी में होटल, रेस्टोरेंट सहित पूरी हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को एकजुट कर उनकी बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करने तथा व्यवसाय को नए आयाम देने के मकसद से बनाए गए युनाइटेड होटेलियर्स ऑफ उदयपुर संस्था का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को बेम्बू सा रिसोर्ट एंड स्पा में आयोजित किया गया। समारोह में संगठन के अध्यक्ष यूबी श्रीवास्तव, सचिव रूपम सरकार, उपाध्यक्ष आशीष छाबड़ा, ट्रेजरार उज्वल मेनारिया मौजूद थे।
अध्यक्ष यूबी श्रीवास्तव ने बताया कि युनाइटेड होटेलियर्स ऑफ उदयपुर संस्था सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1960 के तहत पंजीकृत है। इस संगठन का एकमात्र उद्देश्य सभी साथी होटल व्यवसायियों, रेस्तरां और उन सभी लोगों के साथ वर्तमान की अभूतपूर्व व्यावसायिक संकटकालीन परिस्थितियों के समय एक साथ खड़ा होना व इस वक्त में उदयपुर के इस उद्योग की बेहतरी के लिए कार्य करना है।
सचिव रूपम सरकार ने बताया कि कोरोना महामारी के इस दौर में सबसे ज्यादा असर होटल इंडस्ट्री पर पड़ा है। झीलों की नगरी उदयपुर में यह व्यवसाय पूरी तरह से देशी-विदेशी पर्यटकों पर निर्भर है। ऐसे में संगठन की ओर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर उदयपुर में आने वाले हर सैलानी को स्वच्छ, स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण मिले। इसके साथ ही यह संगठन उन लोगों की मदद को भी आगे आएगा जो हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में मौजूदा दौर में संघर्ष कर रहे हैं। इसके अलावा हमारा प्रयास रहेगा कि चरणबद्ध तरीके से पर्यटन उद्योग को सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से फिर से शुरू किया जाए। वर्तमान में यूनाइटेड होटलियर्स के 18 होटल समूह सदस्य बन चुके हैं तथा यह प्रक्रिया निरंतर जारी है।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक की समाधान परियोजना से जुड़े किसानों ने जावर में मनाया विश्व पशु कल्याण दिवस

हिन्दुस्तान जिंक कार्यबल विविधता के साथ एलजीबीटीक्यूआईए$ कर्मचारियों में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Marico expert Dr. Shilpa Vora shares her advice on choosing Hair & Care Triple Blend, non- stick...

Jaguar Land Rover Announces Annual Monsoon Service Camp

Mountain Dew launches new Campaign with Hrithik Roshan

सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा कोविड-19 से पूर्णतया मुक्त, टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव

रैपिडो ऑटो ने दिल्ली एनसीआर में प्रवेश किया; भारत में 11 अतिरिक्त शहरों में विस्तार किया

In partnership with Rajasthan State Pollution Control Board,RLG to undertake IEC Awareness & Collect...

JK Tyre secures ‘Best in Class’ rating in ESG performance

Hindustan Zinc Achieves New BIS Certification for its Zinc Base Alloy; Champions Innovation During W...

Fraudsters have unlocked new ways to steal money from your bank account : Manish Agrawal

HDFC Bank Launches Pragati Savings Account for Semi-Urbanand Rural India