उदयपुर : सिंधी भाषा दिवस के पावन अवसर पर पूज्य सिंधी प्रताप नगर पंचायत द्वारा एक विशाल कार्यक्रम महिमा श्री झूलेलाल साई जी 10 अप्रैल शाम 7:30 बजे हृदय क्लब पंचायत भवन में होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुंबई के इतिहासकार व कलाकार प्रेम भारतीय द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी । सोमवार को इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।


इस अवसर पर अध्यक्ष उमेश मनवानी ने बताया कि सिन्धी भाषा को बढ़ाने हेतु सिन्धी समाज द्वारा लगातार प्रोग्राम आयोजित किए जाते रहे हैं। आगामी 10 अप्रेल को इसी कड़ी में यह प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है । पोस्टर विमोचन अवसर पर महासचिव कमल कृपलानी, अजय गंगानी, कोषाध्यक्ष मनीष विधानी, अशोक खूबचन्दानी, उपाध्यक्ष अशोक मंधवानी, करण वाधवा, मनोहरलाल चुग, प्रकाश फूलानी, गुलराज पुर्सवानी, हितेश सैनानी, भगवानदास सिन्धी व रवि तेजवानी उपस्थित रहे । उपाध्यक्ष विक्की राजपाल ने पूरे सिन्धी समाज से अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।
