यूएसए के एंबेसेडर एरिक एम गार्सेटी उदयपुर पहुंचे

उदयपुर। यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के एंबेसडर एरिक एम गार्सेटी गुरुवार की दोपहर वायुयान से उदयपुर पहुंचें। राज्य सरकार की ओर से इन्हें राजकीय अतिथि घोषित किया है। एयरपोर्ट पर पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने उनका स्वागत किया और पर्यटन विभाग से संबंधी प्रचार सामग्री भेंट की। उनके साथ आए अन्य अतिथियों का भी स्वागत किया गया।
वहां से यूएसए के एंबेसडर एरिक एम गार्सेटी अपने साथी दल के साथ उदयपुर के सिटी पैलेस पहुंचे। वहां उन्होंने क्रिस्टल गैलेरी, सिल्वर गैलेरी, जनाना महल सहित वहां स्थित संग्रहालय का अवलोकन किया और सराहना है। सिटी पैलेस की विजिट के दौरान उन्होंने दरबार हॉल भी देखा, यहां पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन जी-20 का आयोजन यहीं हुआ तो उन्होंने इसे ऐतिहासिक बताया और प्रशंसा की। इस दौरान माणक चौक पर सामूहिक फोटो भी खिंचवाया और पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने उदयपुर की खुबसूरती की भी सराहना की। उपनिदेशक सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को यह दल रणकपुर-कुंभलगढ़ भ्रमण पर रहेगा।

Related posts:

कानोड़ मित्र मंडल का पारिवारिक स्नेहमिलन 2023 आयोजन द लोटस काउंटी क्लब एंड रिजॉर्ट में संपन्न

रणेशजी में शिक्षा-चिकित्सा, स्वास्थ्य सुधार एवं सहायता शिविर

MKM Football Tournament Concludes its 44thEdition in #ZincCity in a nail-biting finale - Doon Star F...

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम में इस वर्ष लाभान्वित हो रहे 1500 विद्यार्थी

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा रघुनाथपुरा गांव में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

मकर संक्रान्ति पर गरीबों एवं दिव्यांगों की सेवा

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मिट्टी के मटकों से लिखा सेवा, संस्कृति और पर्यावरण का नया अध्याय, 10वाँ...

नैम्सकॉन 2022 में गीतांजली से डॉ. सुमन, डॉ. करुणा और डॉ. मेधा को एनएएमएस सदस्यता

Hindustan Zinc kicks off #GiveYourselfAChance campaign

सबलपुरा बेदला खुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी को

Ramalaya Experience Centre Inaugurated at Udaipur Airport

Hindustan Zinc Hosts51st AllIndia Mining Rescue Competition