वीआईएफटी में ब्यूटी पेजेंट का प्रथम चरण सम्पन्न

उदयपुर। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के लिए ब्यूटी पेजेंट इंडिया एंड इंटरनेशनल 2023 के पहले चरण का ऑडिशन उदयपुर के वैंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में सम्पन्न हुआ। संघ चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने बताया कि इसमें मिस इंडिया, मिसेज इंडिया और मिस्टर इण्डिया के लिए 18 से 65 आयु की ब्यूटी विथ ब्रेन प्रतिभागियों ने रेम्प पर प्रतिभा दिखाई। ऑडिशन के पहले चरण में रेम्प वॉक व टेलेंट राउण्ड हुए। ऑडिशन के मुख्य अतिथि महाभारत फेम नवीन जिनगर और निर्णायक मूमल राणावत थी।
आयोजक आर्कोइरिस के निदेशक डॉ. हिमांशु तिवारी ने बताया कि सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ थीम पर देशभर की प्रतिभाओं का तीन राउण्ड से चयन किया जाएगा। 9 अप्रेल को टाइटल क्राउनिंग का ग्रांड फिनाले होगा जिमसे देश व दुनिया की कई बड़ी हस्तियां उपस्थित रहेंगी। ऑडिशन में चयनित होने के बाद मॉडल्स को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा से गुजरना होगा। इसके बाद योग्य उम्मीदवार यूनिवर्स टाइटल के लिए आगे जाएंगे। आशीष अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर के लिए यह गौरव की बात है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सौन्दर्य प्रतियोगिता के लिए अपने शहर का चयन हुआ है। इस तरह के आयोजन मॉडलिंग व बॉलीवुड में करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए उचित अवसर प्रदान करेंगे।

Related posts:

LG Electronics India and ITC Foods join forces to transform cooking and simplify consumer life

झारखंड और महाराष्ट्र में नारायण सेवा का सेवा शिविर

CITROËN INDIA PARTNERS WITH HDFC BANK TO OFFER COMPREHENSIVE RETAIL & DEALER FINANCE SOLUTIONS

भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव मनाया

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4 के फाइनल मुकाबले होंगे रोमांचक

भारतीय फुटबॉल के पूर्व कप्तान सुब्रतो पॉल ने किया जि़ंक फुटबॉल अकादमी का दौरा

महिला दुग्ध किसानों ने आईडीएफ वल्र्ड डेयरी समिट 2022 में अपनी शक्ति दिखाई

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में पाश्चात्य और भारतीय लोक-संस्कृति का अद्भुत संगम

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को कुलगुरु ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच गद्दी पर बैठाया

फ्लिपकार्ट कर रहा है भारतीय कारीगरों को सपोर्ट देने के लिए 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर चौथे ‘क्राफ...

अनुसूचित क्षेत्रों में अंडरग्राउंड माइनिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता: सांसद डॉ रावत

निसान इंडिया ने शुरू किया ‘रेड वीकेंड्स’