विमुक्ति यात्रा : दंत छात्रों को नशा मुक्ति की दिशा  में जागरूक करने की पहल

उदयपुर ((डॉ तुक्तक भानावत)) : पेसिफिक दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, देबारी में दंत छात्रों के लिए व्यसन मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विमुक्ति यात्रा के अंतर्गत रोटरी क्लब 3141 एवं 3055 द्वारा आयोजित किया गया। विमुक्ति यात्रा एक 10,000 किमी. लंबी यात्रा है, जिसके तहत पूरे भारत देश में व्यसन मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है।
यात्रा के मुख्य संयोजक के रूप में डॉ. हर्षद उदेशी, डॉ. सिध्दार्थ उदेशी एवं विशाल पटवा ने छात्र छात्राओं को अलग अलग प्रकार के व्यसनों जैसे की तम्बाकू, शराब, ड्रग्स एवं डिजिटल उपकरणों से बचने के विभिन्न तरीक़ों से अवगत कराया। साथ ही बेहतर मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता पर ज़ोर दिया। इस यात्रा के तहत अभी तक कुल 16 राज्यों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर  डॉ. ए. भगवानदास राय, डॉ. कैलाश असावा, डॉ. मृदुला टांक एवं समस्त छात्र छात्राएँ मौजूद रहे।

Related posts:

लेकसिटी में पंजाब के मशहूर जादूगर सम्राट शाका का जादूई शो 23 जनवरी से

एमएमपीएस नई दिल्ली में 'राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने महाराष्ट्र में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया

भारतीय सेना ने 550 किलोमीटर पैदल मार्च कर वीर भूमि को नमन किया, हम उन्हें नमन करते हैं : मेवाड़

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की नमस्ते इण्डिया इंटरनेशनल के कलाकारों से भेंट

आचार्य महाश्रमण का 49वां दीक्षा दिवस युवा दिवस के रूप में मनाया

Hindustan Zinc signs on Ultra-RunnerSufiya Sufi as BrandAmbassador

समारोहपूर्वक मनाया इण्डियन माईनिंग दिवस मनाया

जार द्वारा पंकज शर्मा का अभिनंदन

कोरोना के खात्मे के लिए बड़लेश्वर महादेव मंदिर में यज्ञ और विशेष पूजा

पीआईएमएस में नशामुक्ति एवं परामर्श केंद्र का शुभारंभ

नवाचारों को बढ़ावा देने, पेटेन्ट्स, तकनीक व्यावसायीकरण में एमपीयूएटी प्रदेश में सिरमौर : डॉ. कर्नाटक