अखिल भारतीय महिला प्रीमियर लीग का आयोजन 14 से

नेपाल, उत्तराखंड, बंगाल, यूपी, हरियाणा, दमनदीप, व राजस्थान की दो टीमों की होगी भागीदारी
उदयपुर।
वंडर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी और गोल्ड स्पोस्ट्र्स के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय मेवाड़ महिला प्रीमियर लीग का आयोजन 14 से 21 फरवरी तक किया जा रहा है। ‘बेटी बचाओ बेटी खेलाओ’ स्लोगन के तहत यह टी-20 टूर्नामेंट रंगीन पौशाक व वाइट बॉल द्वारा पेसेफिक स्पोस्ट्र्स कॉम्पलेक्स मैदान पर आयोजित होगा। शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी आयोजन सचिव रेणुका भारद्वाज ने दी। इस अवसर पर उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भटनागर, गोल्ड स्पोस्ट्र्स के सुनील सोनी, गोविंद खंडेलवाल एवं क्रिकेट कोच मनोज चौधरी भी उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि मेवाड़ प्रीमियर लीग (एमपीएल) राजस्थान का सबसे बड़ा महिला टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट है। एमपीएल अखिल भारतीय आमंत्रण टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट में  नेपाल, उत्तराखंड, बंगाल, यूपी, हरियाणा, दमनदीप, राजस्थान की दो टीमों सहित आठ टीमें भाग लेंगी। इन टीमों को दो ग्रुपों में रखा जाएगा। प्रत्येक गु्रप में चार टीमें होंगी। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार रूपये तथा उपविजेता टीम को 31 हजार रूपये नकद के साथ ट्रॉफी भेंट की जायेगी। प्रत्येक मैचे के मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक टीम को रंगीन ड्रेस दी जायेगी, सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना, टीमों के आने जाने का थ्री टायर स्लीपर का किराया, टीमों के रहने के लिए होटल, होटल से ग्राउंड आने जाने की सारी व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा नि:शुल्क की जायेगी। सभी मैच बीसीसीआई के नियमों के अनुसार खेले जाएंगे।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक को ईएसजी रिस्क द्वारा ‘ईएसजी इंडिया लीडरशिप अवार्ड‘

हिंदुस्तान जिंक ’पीपल फस्र्ट एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2020 से सम्मानित

अहमदाबाद विमान हादसे पर शर्मा ने जताया गहरा शोक

Tata Motors showcases its state-of-the-art technology, latest range of commercial vehicles and value...

2nd Batch of 26 underprivilegedstudents supported by Hindustan Zinc register 100% results in Class 1...

सिम्स की अनूठी उपलब्धि

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा कराए गये कार्यो से बदल रही गावों की दशा और दिशा- पुष्कर डांगी

नारायण सेवा संस्थान का 44वाँ दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 30 और 31 अगस्त को

राजस्थान विद्यापीठ - 85 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

21वीं नेशनल पैरा-स्विमिंग कॉम्पिटिशन उदयपुर में 25 से 27 मार्च को

हिन्दुस्तान जिंक को लार्ज-कैप मैन्युफैक्चरिंग में भारत की बेस्ट बीआरएसआर रिपोर्ट के लिए आईसीएआई सस्ट...

हैंड वाशिंग डे पर हिन्दुस्तान जिंक ने दिया स्वच्छता से निरोगी रहने का संदेश