भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर शहर भाजपा के देबारी मंडल की और से बेदला गांव में कार्यशाला का आयोजन किया गया। सुखदेवी माताजी मंदिर के पास स्थित धाकड़ वाटिका में हुई कार्यशाला में प्रदेश भाजपा के मंत्री और मुख्य वक्ता आयदानसिंह भाटी ने सदस्यता अभियान की बारीकी से चर्चा कर कार्यशाला में मौजूद सभी कार्यकर्ताओ को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। भाटी ने सभी कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए हर घर पहुंचने का आव्हान किया। भाटी ने सदस्यता अभियान को लेकर वन टू वन सभी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और कहा कि भाजपा आज देश की जरूरत है। प्रधानमंत्री राष्ट्र को प्रथम मानकर विश्वगुरु बनाने में जुटे हुए है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओ का फर्ज है कि उनके आव्हान को हम आदेश मानकर इस सदस्यता अभियान के संकल्प को पूर्ण करे।


देबारी मंडल अध्यक्ष दूल्हेसिंह देवड़ा ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर देबारी मंडल में सभी शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं को दायित्व दे दिया गया है साथ आगामी दिनों में हर बूथ पर जाकर सदस्य बनाने की रचना को धरातल पर उतारा जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर भाजपा परिवार का हिस्सा बन सके।
भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने सभी कार्यकर्ताओ को ईमानदारी एवं निष्ठाभाव से इस सदस्यता अभियान में जुटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सिरोही जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी नारायणसिंह पुरोहित ने कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई की।
कार्यशाला में बडगांव मंडल के पूर्व महामंत्री विजयसिंह चौहान, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक करणसिंह शक्तावत, सह संयोजक किरण तांतेड, मुकेश जोशी, सह संयोजक नर्बदा डांगी, जिला परिषद सदस्य पिंकी मांडावत, बडगांव उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़, सपेटिया पंचायत समिति सदस्य हीरालाल डांगी, उपाध्यक्ष राजू डांगी, बेदला खुर्द सरपंच सोनल गांछा, तुलसीराम मीणा, गगन गमेती, नारायण गमेती,राजेन्द्र बडाला, अशोक मोड़ , उपसरपंच निमित डांगी, निर्भयसिंह देवड़ा, सीमा खटीक,आईटी संयोजक हेमराज डांगी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोहर सुथार, दौलत व्यास, लक्ष्मणसिंह, शैतानसिंह, विष्णु प्रजापत, उमेश चौधरी, रामलाल गायरी सहित कई जगहों के जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन मंडल महामंत्री सुरेश प्रजापत ने किया।

Related posts:

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन का 41वाँ वार्षिक विद्यार्थी सम्मान समारोह

जिलाधीश ने किया निःशुल्क शल्य चिकित्सा कैम्प का उदघाटन

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4 के फाइनल मुकाबले होंगे रोमांचक

अग्निवीर भर्ती रैली-2024

उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार की ओर से दीपावली पर मिलेगी शुद्ध मिठाईयां

सांवलियाजी मंदिर में जल्द सुधरेगी व्यवस्थाएं, नए अध्यक्ष नजर आए एक्शन मोड में

पूरे विश्व में भामाशाह दानवीर के पर्याय के रूप में सुचर्चित

दंत चिकित्सकों के लिए राष्ट्रीय रिसर्च वेबिनार आयोजित

पन्द्रह दिवसीय ग्रीष्म कालीन घूमर कार्यशाला हेतु आवेदन आमंत्रित

Hindustan Zinc’s SAMADHAN farmers celebrate World Animal Welfare Day at Zawar

विश्व पर्यावरण दिवस- हिन्दुस्तान जिंक  3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

HINDUSTAN ZINC’S ZINC FOOTBALL ACADEMY TALENT MOHAMMED KAIF JOINS TOP ISL CLUB HYDERABAD FC