पैसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस मनाया

उदयपुर। पैसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के जनस्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग द्वारा शुक्रवार को विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष की थीम “खुशहाल मुंह, खुशहाल जीवन रखी गई। यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इंट्रा-कॉलेज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पोस्टर मेकिंग, रील मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक तरीके से निवारक दंत देखभाल के महत्व और उसके समग्र स्वास्थ्य पर प्रभाव को प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उनकी रचनात्मकता और सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर सभी संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों द्वारा मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का पेशेवर संकल्प भी लिया गया। साथ ही पैसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को मौखिक स्वास्थ्य से संबंधित शिक्षा और जागरूकता प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. ए. भगवंदास राय, जनस्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कैलाश आसावा, वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. अंकिता रावल सहित अन्य संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।