नारायण सेवा में दुर्गाष्टमी पर  501 दिव्यांग कन्याओं का पूजन

उदयपुर।  नारायण सेवा संस्थान के लियों का गुड़ा (बड़ी) स्थित सेवामहातीर्थ परिसर में रविवार को दुर्गाष्टमी पर 501 कन्याओं का महापूजन मातृशक्ति के नौ रूपों की वंदना के साथ संपन्न हुआ। इस अनुष्ठान के मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक डॉ.पंकज गौड़ थे। संस्थान संस्थापक कैलाश ‘मानव’ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, प.बंगाल आदि राज्यों से आई कन्याओं की दिव्यांगता सुधारात्मक शल्य चिकित्सा नवरात्रि के दौरान संस्थान में की गई ।


संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के साथ बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ व उनके सशक्तिकरण व समृद्धि का संदेश दिया गया । संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने सजे – धजे पांडाल में कन्याओं को विशेष आसन पर विराजित कर लाल चुनर ओढ़ाई। हलवा, पूरी, चना का नैवेद्य परोस कर श्रृंगार- प्रसाधन व उपहार सामग्री भेंट की गई। महापूजन में सहसंस्थापिका कमला देवी अग्रवाल, ट्रस्टी देवेंद्र चौबीसा,राजेंद्र गर्ग व बड़ी संख्या में शहरवासियों और देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजसेवी बंधुओं ने कन्याओं की महाआरती की। 

Related posts:

उदयपुर में पहली बार 28वीं एनुअल कॉन्फ्रेंस ऑफ़ नार्थ जोन इंडियन सोसाइटी ऑफ़ नेफ्रोलॉजी का शुभारंभ

स्विगी डाइनआउट ने 50 प्रतिशत की छूट के साथ उदयपुर में लॉन्च किया ग्रेट इंडियन रेस्टोरेंट फेस्टिवल (ज...

ईवी क्रांति के लिये वेदांता की कंपनी हिंदुस्तान जिंक का महत्वपूर्ण कदम

उदयपुर में अमेजन द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला 7 को

कोविड-19 से राहत के प्रयासों में जेके टायर्स अपनी प्रतिबद्धता पर कायम

उष्ण काल की श्रीजी प्रभु की सेवा में विशाल बावा पधारे नाथद्वारा

हिन्दुस्तान जिंक के ‘ऊंची उड़ान’ कार्यक्रम ने दिये पर, सपनों ने भरी उड़ान

हिन्दुस्तान जिंक ने 52वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान दोहरायी सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धत...

Over 1.10 lakh dairy farmers associated with Milk Producing Companies write to Hon’ble CM of Rajasth...

Hindustan Zinc celebrates a unique e-Women's Day

आईआईटी एवं स्टैनफोर्ड ग्रैज्युएट्स के एआई पाठ्यक्रम अब उदयपुर में भी

“चेज़ योर ड्रीम” पर आयोजित सेमिनार में भाग लेकर विदेश में पढ़ाई के अवसरों को जाना