‘साल भर का राशन फ्री’ योजना का शुभारंभ

 वाजिब दाम एवं उच्च क्वालिटी से ही उपभोक्ताओं का विश्वास -मेघराज सिंह
उदयपुर।  रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, राजस्थान जयपुर मेघराज सिंह रतनू ने उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार लिमिटेड, उदयपुर की अनेक लाभकारी योजनाओं में से एक ‘साल भर का राशन फ्री’ योजना का शुभारम्भ शुक्रवार को भण्डार के सुपरमार्केट शास्त्री सर्कल पर किया। इस योजना के तहत प्रति माह सभी सुपरमार्केट में से 2 ऐसे उपभोक्ताओ का ड्रॉ द्वारा चयन किया जाएगा, जिनकी एक बिल पर 1000 रू. से अधिक की खरीद पर चयनित उपभोक्ताओं को साल भर तक प्रतिमाह एक हजार रुपये का सामान भण्डार से निःशुल्क देय होगा।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार ने भण्डार की सेवाआें के बारे मे जानकारी प्राप्त करते हुए सुपरमार्केट का निरीक्षण किया तथा वहां पर उपस्थित उपभोक्ताओं से वार्ता की। उन्होंने वाजिब दाम एवं उच्च क्वालिटी को ही भण्डार के प्रति उपभोक्ताआें के विश्वास का आधार बताया। भण्डार महाप्रबन्धक आशुतोष भट्ट ने भण्डार की विभिन्न योजनाओं एवं प्रस्तावित योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी प्रेम प्रकाश माण्डोत, अतिरिक्त रजिस्ट्रार द्वितीय, सहकारी समितियां जयपुर, बी.राम प्रबन्ध निदेशक अपेक्स बैंक, जयपुर, श्रीमती गुंजन चौबे, अतिरिक्त रजिस्ट्रार बैकिंग, जयपुर, अनिमेष पुरोहित, अवसायक, श्री भूपाल को आपरेटिव हाउसिंग सोसायटी, उदयपुर सहित भण्डार कार्मिक उपस्थित थे।  

Related posts:

पीआईएमएस में दस माह के शिशु के दिल के छेद का सफल ऑपरेशन

मातृभाषा में बेहतर मानसिक विकास - प्रो अंजू श्रीवास्तव

Women of Zinc – The Galvanizing Force Behind Hindustan Zinc

हर्निया पर राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में 150 से अधिक सर्जन्स ने साझा किए अनुभव

Step into the World of Wonder: Nexus Celebration Udaipur Presents the 360 Immersive Dome Experience

प्रताप के शौर्य और पराक्रम से सीख ले युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री

Hindustan Zinc Reaffirms its Commitment towards Safety during 52nd National Safety Week

खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर 23वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठक आयोजित

Arun Misra – New Chairman of CII Rajasthan & Sanjay Agarwal takes over as Vice Chairman 

कर्ण ढोल यानी शब्द भेद की प्रस्तुति ने किया चकित

Abhinav Banthia – New Chairman of CII Rajasthan & Arun Misra takes over as Vice Chairman

एचडीएफसी बैंक ने परिवर्तन स्मार्टअप ग्रांट्स के लिए स्टार्टअप इंडिया के साथ साझेदारी की