किसान विरोधी नीतियों और कृषि बिलों के खिलाफ यूथ कांग्रेस की रैली

उदयपुर। केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों और हाल ही में पारित कृषि बिलों के खिलाफ बुधवार को यूथ कांग्रेस द्वारा संभाग मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन की शुरूआत हुई जिसका आगाज उदयपुर से किया गया। इसके तहत ट्रेक्टरों पर किसान आक्रोश रैली निकाली गई। रैली मोहता पार्क से शुरू होकर हाथीपोल, देहलीगेट होते हुए कलेक्ट्री पर सम्पन्न हुई। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रैली में करीब 50 ट्रैक्टर भी शामिल किए गए।
रैली में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन ने कहा कि केंद्र सरकार का कृषि विधेयक सिर्फ किसानों के लिए ही नहीं बल्कि आम जनता के लिए भी काला कानून साबित होगा। जब तक यह विधेयक वापस नहीं होता तब तक विरोध जारी रहेगा। यूथ कांग्रेस देशभर में हर जगह किसान के साथ खड़ी है। जब तक इस काले कानून को वापस नहीं लिया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने उपरोक्त कानूनों के विरूद्ध बिल पारित किये हैं तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी शीघ्र ही ऐसे बिल पारित होंगे। केंद्र सरकार किसानों को खत्म करने में लगी है। इस दौरान कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रघुवीर मीणा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोघरा, विवेक कटारा, कृष्णा अल्लवरू, मांगीलाल गरासिया, लालसिंह झाला, हिमांशु चौधरी, महकश खान, सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Related posts:

PW student Kushagra from Bhiwadi, Rajasthan Achieved AIR 1 in CA Inter via online classes

जिंक फुटबॉल अकादमी के दो खिलाड़ियों का भारत अंडर-17 टीम में चयन

स्कोडा स्लाविया का भारतीय बाज़ार में आगमन

Vedanta’s Nand Ghar Crosses 10,000 Mark Across 16 States

केशवधाम सेवा संस्थान ने खाद्य सामग्री के 51 पैकेट किये वितरित

अनाथालय, वृद्धाश्रम और आश्रयगृहों की मदद के लिए जेके तायलिया फाउंडेशन की शुरूआत

Indira IVF Joins Forces with Srishti Hospital to Expand Fertility Services in Puducherry

हिंदुस्तान जिंक ने भारत के सबसे अधिक भार वाले ट्रांसमिशन स्टील पोल स्ट्रक्चर के लिए जिंक की आपूर्ति ...

आयुष मंत्रालय नेचुरोपैथी डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन के लिए करेगा प्रयास : प्रतापराव जाधव

पिम्स इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्युटर साईन्स ने लांच किया बीसीए कोर्स

भारत में वैश्विक पर्यटन अपेक्षाओं को पूरा करने की अपार संभावनाएं, जरूरत है तलाशने और तराशने की - कें...

HDFC Bank, A.R. Rahman & Prasoon Joshi present #HumHaarNahiMaanenge