युवा ऊर्जा महोत्सव का आयोजन

उदयपुर। सकल दिगंबर जैन सभा तथा श्री 18000 दशा हुमड़ जैन समाज महासभा के नेतृत्व में घाटोल में युवा ऊर्जा महोत्सव (Yuva Urja Festival) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य व श्री 18000 दशा हुमड़ सकल दिगंबर जैन महासभा के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया (Dinesh Khodnia) मुख्य अतिथि रहे। जैन युवा संगठन, घाटोल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।


युवाओं को समर्पित कार्यक्रम में समाज से संबंधित 72 ग्रामों से आए युवाओं ने भाग लिया। प्रारंभ में दिनेश खोड़निया ने संत आचार्यश्री 108 विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण और दीप प्रज्वलन किया। चंदनबाला बालिका मंडल द्वारा मंगलाचरण के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में श्री विमलसागर महाराज ने वर्तमान समाज के लिए अहिंसा के मार्ग को अत्यावश्यक बताते हुए युवाओं को अहिंसा के मार्ग पर चलने का उपदेश दिया साथ ही युवाओं को सामाजिक और प्रशानिक कार्यों में सहयोग और सम्मिलित होने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में आए विभिन्न पंचों ने अलग अलग विषयों पर संबोधन दिए जिसमें समाज द्वारा सांयकालीन विवाह और भोज को पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिन में विवाह और भोज आयोजन के नियम को ग्राम स्तर पर लागू करने के लिए निर्देशित करना मुख्य रहा। इसके अतिरिक्त समाज से सामूहिक विवाह आयोजनों को बढ़ावा देने की अपील की गई। मुख्य अतिथि दिनेश खोड़निया ने अपने संबोधन में समाज में एकता का संदेश दिया तथा युवाओं को सामाजिक, राजनैतिक और प्रशासनिक कार्यों में उत्साह से भाग लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम में दिनेश खोड़निया द्वारा दशा हुमड़ सकल दिगंबर जैन समाज के लिए मेट्रिमोनियल साइट लॉन्च की गई।

Related posts:

विद्यापीठ में 77 वॉ स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया

कलेक्टर और खान निदेशक ने किया कला प्रदर्शनी का  शुभारंभ

गरीब की  बुनियादी जरूरतें पूरी कर भारत को मजबूत बनाएं - खराड़ी

एसपी भुवन भूषण यादव ने किया ट्राफी का अनावरण

Hindustan Zinc Raises Awareness on Organ Donation in Ajmer

भामाशाह जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा

हिंदुस्तान जिंक मामले में एनजीटी ने लगाई आवेदक को फटकार

बालकों ने की गणेश-स्तुति

हिंदी साहित्य-सिनेमा-समाज तथा अन्य माध्यम पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 6-7 को

‘वेदांता उदयपुर वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2020’ सम्पन्न

INDIRA IVF DOUBLES NUMBER OF SUCCESSFUL IVF PREGNANCIES IN THREE YEARS

रामनवमी से गरीब एवं वंचित वर्ग के लिये विशेष चिकित्सा प्रारंभ