जावर फुटबॉल लीग में खेले गये मैत्री मैच में अपने प्रदर्शन से सीईओ और सीएचआरओ ने जीता दिल

लीग में पुरूषों में बलारिया जिंक ब्लास्टर्स और महिला टीम में लेड पैंथर्स रही विजेता
उदयपुर।
फुटबॉल खेल के लिय उदयपुर ही नही देश और प्रदेश में अपनी पहचान रखने वाले जावर माइंस स्थित जावर फुटबॉल एकेडमी में फुटबॉलप्रेमियों और दर्शको का जूनून एक बार फिर परवान पर रहा। मौका था जावर फुटबॉल लीग के अंतिम दिन एक्जीक्यूटीव व नॉन एक्जीक्यूटीव टीमों के बीच खेले गये मैत्री मैच का जिसमें हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरूण मिश्रा और सीएचआरओे अजय कुमार सिंगरोहा ने एक्जीक्यूटीव टीम की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शको और खेलप्रेमियों का दिल जीत लिया। अरूण मिश्रा ने लेफ्ट विंग और सीएचआरओ ने राईट विंग से खेलते हुए अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। दोनों खिलाडियों द्वारा अन्य खिलाडियों के साथ फुटबाल पास करने और गोल दागने के लिये पूर्ण सामंजस्य और उत्साह का प्रदर्शन किया गया। मैत्री मैच कडे मुकाबले का था जिसमें अंतिम समय तक जीत हार का अंदाजा लगाना मुश्किल था। कडे मुकाबले में नॉन एक्जीक्यूटीव टीम विजेता रही।
5 दिवसीय जावर फुटबॉल लीग में जिंक की इकाइयों की 6 पुरूष और 2 महिला टीमों ने भाग लिया। पुरूषों की 6 टीमांे द्वारा 2 गु्रप में राउण्ड रॉबिन सिस्टम से मैच खेले गये। पुरूषों की टीम में बलारिया जिं़क ब्लास्टर्स और महिला टीमों में लेड पैंथर्स ने लीग जीती। लीग मैचों में दोनो समूहों की विजेता टीमों और रनरअप के बीच सेेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गये। 2 महिला टीमों के बीच मैच खेला गया। पुरूषों की 6 टीमें मोचिया युनाईटेड, जावरमाला टीम बोस, बलारिया जिंक ब्लास्टर्स, बरोई राईडर्स, सरफेस स्ट्राईकर्स और मिल फीनिक्स एफसी में से फाईनल मुकाबला मिल फीनिक्स एफसी और बलारिया जिंक ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। कडे मुकाबले में बलारिया जिंक ब्लास्टर्स ने 1-0 से जीत हांसिल कर लीग चैंपियनशिप जीती। विजेता टीम की ओर से हिमांशु परिहार ने गोल किया। मैन ऑफ द सीरीज़ नील माधव रहे जिन्होंने 4 मैचों में 12 गोल किये। महिला टीमों में एनर्जेटीक इनेबलर्स और लेड पैंथर्स के बीच खेले गये मुकाबलें में शालीनी के गोल से लेड पैंथर्स 1-0 से विजेता रही। एक्जीक्यूटीव और नॉन एक्जीक्यूटीव के बीच खेले गये मैत्री मैच में नॉन एक्जीक्यूटीव की टीम ने 1-0 से जीत हांसिल की। लीग का आयोजन जावर एक्जीक्यूटीव क्लब द्वारा किया गया।

Related posts:

दरीबा और बाड़मेर में वेदांता के 100 बिस्तरों वाले कोविड अस्पतालों को डिजाइन कर रही है होस्मैक

एनबीएसएल और केनरा बैंक ने यूपीआई भुगतान को सशक्त बनाने के लिए साझेदारी की

जावर में हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से आयोजित 65वीं जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

टाटा मोटर्स के साथ जी. आर. इंफ्राप्रोजेक्ट्स की लंबी साझेदारी से दोनों कंपनियों को मिल रहा पारस्परि...

जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सीआईआई नेशनल एचआर सर्किल कम्पटिशन 202...

ट्रॉपिकाना नए रूप में लॉन्च

Multibrand Electric Two Wheeler Franchise Chain Start your sustainable business with Electric One Mo...

आईडीएफसी एएमसी ने फंड प्रबंधन टीम को मजबूत किया

After Creating History with Guinness World Record, Save Earth Mission Announces Grand Global Vision ...

Hindustan Zinc completes the World’s Deepest Marathonin Sweden -Setting Two New Guinness World Recor...

जिंक पार्क टाउनशीप गेट पर लगी एटीएम मशीन

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई द्वारा आयोजित सातवां दिवस-चौथी राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशि...