जिंक फुटबॉल टीम की उपलब्धि से सभी गौरवान्वित : सुनील दुग्गल

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक-वेदांता की पहल जिंक फुटबॉल अकादमी ने जयपुर में आयोजित राजस्थान स्टेट मेन्स लीग 2021 जीतकर इतिहास रच दिया। लीग मैचों में 18 वर्ष से कम आयु के जिंक फुटबॉल की टीम में खिलाडिय़ों ने 7 मैचों में प्रभावशाली 5 जीत हासिल की और 23 गोल दागे जिसमें फाइनल में 10-2 की जीत शामिल है।
नवोदित फुटबॉलरों को बधाई देने के लिए शनिवार को वेदांता समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील दुग्गल और हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने जावर स्थित जिंक फुटबॉल अकादमी में व्यक्तिगत रूप से खिलाडिय़ों से मुलाकात की। युवा फुटबॉल खिलाडिय़ों ने राजस्थान स्टेट लीग में अपने सपनों की अविश्वसनीय कहानी को साझा किया, जहां उन्होंने लगातार दूसरी बार फेयर प्ले अवार्ड भी जीता।
वेदांता समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील दुग्गल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे इन युवा फुटबॉलरों पर बहुत गर्व है क्योंकि उन्होंने अभूतपूर्व कोविड-19 अंतराल के बाद भी अपनी श्रेष्ठ खेल भावना का प्रदर्शन किया है। मैं उन्हें इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए आगामी टूर्नामेंटों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
स्वयं फुटबॉल के प्रति उत्साही जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने भी टीम की शानदार जीत पर बधाई देते हुए कहा कि युवा टीम सभी की प्रशंसा की पात्र है जिन्होंने मैदान पर अपनी कड़ी मेहनत को एक ऐतिहासिक उपलब्धि में बदल दिया। टीम ने राजस्थान के चैपियन होने का गौरव हासिल किया है। मुझे पूरी टीम पर गर्व है जिसमें कोच और ट्रेनिंग स्टाफ शामिल हैं जिन्होंने इसे हकीकत में बदला है।
उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तान जिंक-वेदांता सीएसआर पहल के तहत् जिंक फुटबॉल राजस्थान में फुटबॉल क्रांति की शुरुआत की गयी है। यह जावर में तकनीक और डेटा विश्लेषण के साथ अपनी तरह का एक अनूठा कार्यक्रम है। कार्यक्रम की नीति द फुटबॉल लिंक द्वारा बनाई जा रही है। यह पहल सामाजिक और सामुदायिक विकास के लिए युवा फुटबॉल खिलाडिय़ों को अवसर प्रदान कर रही है।

Related posts:

छात्रों ने बनाया ऑल-टेरेन व्हीकल (एटीवी)

Ekart’s Supply Chain Monetization Efforts Achieves 8X Growth in the last 3 years, Transforming India...

Motorola announces exciting Republic Day offers on smartphones

जेके टायर ने सवारी कार रेडियल टायर के लिए बानमोर संयंत्र के तीसरे चरण का किया उद्घाटन

एक्मे स्टार हाउसिंग फायनेंस राजस्थान में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा

HDFC Bank To Disburse Rs 20 crore To Social Impact Start-ups In 9th Edition of Parivartan Start-up G...

हिन्दुस्तान जिंक की समाधान परियोजना से जुडे़ 1.4 लाख किसानों ने विभिन्न कृषि स्त्रोतों से 192 करोड़ स...

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पिछले 5 सालों में सरकारी खजाने में 87,616 करोड़, वित्तीय वर्ष 25 में 18,963 क...

जिंक विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान जिंक़ ने वित्त वर्ष 24 में 1800 करोड़ लीटर से अधिक मात्रा में पानी को रीसाइकल किया

आकाश इंस्टीट्यूट के तीन छात्रों ने समेकित जेईई मेंस 2021 में 96 परसेंटाइल और उससे अधिक अंक हासिल किए

Hindustan Zinc’s Dariba Smelting Complex receives Five-Star Rating in British Safety Council’s Occup...