आईआईएम उदयपुर के सालाना जलसे ऑडेसिटी-2020 में शाहीन-ताहिरा बनी ‘शेफ-ए-उदयपुर ‘

उदयपुर। आईआईएम उदयपुर के सालाना जलसे ‘ऑडिसिटी-2020 ‘ में मशहूर फूड चैन उदयपुर के बीइंग फिट किचन एंड कैफे की ओर से ‘शेफ-ए-उदयपुर ‘  कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया जिसमें शाहीन व ताहिर की जोड़ी विजेता तथा नुपुर और वर्षा की जोड़ी उपविजेता रही। छात्रों ने हैल्दी फूड के बारे में न सिर्फ जानकारी हासिल की बल्कि खुद उसे बनाकर पुरस्कार भी जीते।
न्यूट्रीशियनिस्ट नभ औदिच्य ने बताया कि बीइंग फिट किचन एंड कैफे हमेशा हैल्दी और न्यूट्रीशन से भरपूर फूड को न सिर्फ उपलब्ध करवाता है, प्रमोट करता है बल्कि बहुत बड़े स्तर पर अवेयरनेस प्रोग्राम भी आयोजित करता है। उसी कड़ी में आईआईएम के छात्रों के लिए तीन चरणों में ‘शेफ-ए-उदयपुर ‘ प्रतियोगिता रखी गई। स्पर्धा के निर्णायक होस्ट मीतू गोयल के साथ ही न्यूट्रिशियनिस्ट नभ औदिच्य व शैफ अल्पेश कुमावत थे।
प्रतियोगिता के पहले चरण में हैल्दी फूड हैबिट्स से संबंधित सवाल पूछे गए जिसमें आईआईएम के विद्यार्थियों ने जवाब देने की होड़ सी मच गई। 30 से अधिक प्रतिभागियों ने सवालों के जवाब देकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इस राउंड में स्टूडेंट्स को बीइंग फिट किचन कैफे में तैयार हैल्दी फूड रेसिपी का स्वाद चख कर उसके इनग्रेडिएंट्स बताने थे। यहां स्टूडेंट्स ने खूब मौज-मस्ती करते हुए कुछ सटीक जवाब दिए तो कुछ दिलचस्प अनुमान लगा कर सबको गुदगुदाया। छात्रों ने कहा कि पहली बार हो रहा यह लाइफ एक्सपीरियंस उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। तीसरे राउंड में टीमों को बीइंग फिट की और से मौके पर ही उपलब्ध करवाई गई हैल्दी खाद्य सामग्री का प्रयोग करते हुए एक डिश बना कर अपनी पाक कला का हुनर साबित करना था। इसमें टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन हैल्दी डिश बनाई व उसके बाद बारी-बारी से उसकी खूबियों का बखान किया।
इसके साथ ही होस्ट मीतू गोयल ने बीइंग फिट किचन एंड कैफे के विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समााजिक सरोकारों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी तथा सबको हैल्दी-न्यूट्रीशियस फूड उपलब्ध कराने के उनके मिशन से जुडऩे का आह्वान किया। नभ औदिच्य ने फिटनेस पर अपनी वार्ता में कहा कि बीइंग फिट कीचन एंड कैफे के डाइट प्लान की मदद से बिना कोई परहेज किए भी अच्छे, स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया जा सकता है।

Related posts:

ICMM CEO Rohitesh Dhawan Visits Hindustan Zinc, commends its Innovation and ESG Leadership

In a global first, Vedic passages in pictorial form displayed at Arya Samaj’s Navlakha Mahal

प्रभारी मंत्री जाट ने दी चार वर्षीय विकास कार्यों की जानकारी

1st LNG Vehicle Flagged off at Hindustan Zinc

सहायक प्रशासनिक अधिकारी बुनकर की सेवानिवृत्ति पर विदाई

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना : उदयपुर से अयोध्या व रामेश्वरम के लिए रवाना हुई ट्रेन

जयपुर में स्टार्टअप एक्सचेंज 4.0 का आयोजन नवंबर में

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस

‘एक मुठो हंशी’ अभियान लॉन्च

पद्मश्री लोढा का अभिनंदन रविवार को

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पशु कल्याण को बढ़ावा देकर, वर्ष 2016 से अब तक 8.7 लाख से अधिक पशु लाभान्वित

BOSS Appliances Introduces India's First Hand Blender with a Revolutionary 5-Year Warranty