जिंक द्वारा नंदघर एवं वॉटर एटीएम का उद्घाटन

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक सदैव अपने कार्यक्षेत्र के आस पास समुदाय एवं ग्रामीण विकास हेतु आधारभूत एवं आवश्यकता आधारित सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में देबारी के निकट नामरी ग्राम में शुद्ध पेयजल एटीएम का उद्घाटन, एवं घणोली प्रथम में नंदघर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मावली के पूर्व विधायक पुष्करलाल डांगी, नामरी सरपंच महेंद्रसिंह राणावत, मावली प्रधान जीतसिंह चूंडावत, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक वैष्णव, मांगीलाल मेघवाल महेश पालीवाल ने कर नंदघर की चाबी कार्यकर्ता रंजना शर्मा एवं सहायिका जुंदी गमेती को सौंपी।
इससे पूर्व हिंदुस्तान जिंक द्वारा इस क्षेत्र में 24 नंदघर एवं 8 एटीएम के साथ 2 आरओ प्लांट मेडता, महाराज की खेड़ी और मंडेसर गांव पहले ही स्थापित किये है, जो सेल्फ सस्टेनेबल मोड पर चल रहे हैं। प्रत्येक एटीएम की क्षमता 3 हजार लीटर है, जिसमें टैंकर द्वारा पानी उपलब्ध करा आपूर्ति की जाएगी। इन एटीएम के माध्यम से 6 रूपये में 20 लीटर शुद्ध पानी समुदाय के उपलब्ध होगा। वाटर एटीएम और नंदघर की इस पहल से रोजाना आसपास के समुदाय के हजार से अधिक परिवार के सदस्यों को लाभ होगा। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, आजीविका, महिला सशक्तीकरण हेतु विभिन्न परियोजनाओं में कार्य कर लोगो के जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है।

Related posts:

inc Football Youth Tournament: Rajsamand FC (Boys) and UPS Lavana (Girls) emerge Champions of Rajsam...

Krishi Seva Kendra inaugurated at Rampura Agucha under Hindustan Zinc’s flagship project Samadhan

HDFC Bank To Set Up Medical Infrastructure For Covid-19 Relief

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली

महाप्रज्ञ का जन्म दिवस, मानवता का जन्म दिवस : मुनि सुरेश

गाइनेक कैंसर और बॉवेल एंडोमेट्रियोसिस के उपचार में नई तकनीकों पर अहमदाबाद के डॉक्टर के दो अध्ययन अंत...

चेतक सर्कल पर दीपक और मिठाई बांटी

Sah Polymers Limited’s Initial Public Offering to open on Friday, 30th December, 2022, sets price ba...

कटारिया कद्दावर नेता

होंडा इंडिया फाउंडेशन ने उदयपुर पुलिस को 25 कस्टमाइज़्ड होंडा शाइन 100 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) वाह...

जिंक द्वारा साकरोदा में मल्टी स्पेशलिटी सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कोलाज मेकिंग वर्कशॉप में स्टूडेंट्स ने सीखी बारीकियां