भोजन से पहले गाय को रोटी दें : जगदीश गोपाल

उदयपुर। गोभक्त-ग्वाल संत जगदीश गोपालानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि पीडि़तों एवं दिव्यांगों की सेवा करना ईश्वर के अनुष्ठान के समान है। वे गुरुवार को नारायण सेवा संस्थान के हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित नि:शुल्क अस्थि शल्य चिकित्सा हॉस्पिटल के मानव मंदिर परिसर में बोल रहे थे। उन्होंने अपनी 31 वर्षीय गो-पर्यावरण एवं आध्यात्म चेतना पदयात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि 4 दिसम्बर 2012 में हल्दीघाटी से शुरू इस यात्रा का 2043 में समापन होगा। उन्होंने भोजन से पहले पहली रोटी गो माता को देने का आह्वान करते हुए गो पालन से होने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने संस्थान में नि:शुल्क सर्जरी के लिये आये जन्मजात दिव्यांग एवं पूर्व पोलियो ग्रस्त किशोर-किशोरियों की कुशलक्षेम पूछी और कहा कि दिव्यांगों को उनके पैर पर खड़ा करना सचमुच ईश्वरीय कार्य है। इस दौरान महाराज ने दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ पैर व कैलिपर भी प्रदान किये।
संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव ने संत का स्वागत करते हुए कहा कि महाराज की गो-पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना यात्रा से मानव समाज को सार्थक दिशा मिलेगी। प्रवचन सभा में सह संस्थापिका कमला देवी, निदेशक वंदना अग्रवाल, भगवान प्रसाद गौड़, दल्लाराम पटेल, कुलदीपसिंह शेखावत, डॉ मानसरंजन साहू भी उपस्थित रहे। संचालन महिम जैन ने किया।

Related posts:

सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2022 में हिंदुस्तान जिंक का डबल स्वीप

उदयपुर में 9वां सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन प्रारंभ

पालड़ी महादेव में सहस्रचंडी एवं महारुद्र महायज्ञ, 10 लाख आहुतियों से होगा महायज्ञ

एरियल पुरुषों से करता है कपड़े धोने की अपील

गीतांजली हॉस्पिटल में 8 वर्षीय रोगी के मोतियाबिंद का  निःशुल्क  इलाज 

बी. चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि

माउंटेन ड्यू का साहस भरा घूंट, कौन बनेगा करोड़पति में दिला सकता है वाइल्ड कार्ड एंट्री

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए वेदियों का निर्माण शुरू

आयुष मंत्रालय का 6 दिवसीय प्रशिक्षण

HDFC Bank launches 2 special tenure fixed deposit schemes

HDFC Bank opens branch at Kavaratti Island, Lakshadweep

जयपुर में नकली होलोग्राम की शराब सीज, 4 गिरफ्तार