महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

उदयपुर। प्रात: स्मरणीय वीर शिरोमणि मेवाड़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा का शनिवार को एकलिंगगढ़ सैनिक छावनी में अनावरण किया गया। यह प्रतिमा दस फीट ऊंची और कांस्य की बनी हुई है। महाराणा प्रताप म्यूजियम के निदेशक डॉ. मोहन श्रीमाली ने प्रताप की प्रतिमा को एकलिंगगढ़ छावनी में लगाने का आर्मी के अधिकारियों से कहा था जिस पर अधिकारियों द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर एकलिंगगढ़ छावनी के स्टेशन मास्टर ब्रिगेडियर पीयूष खुराना सहित सेना के सभी अधिकारी मौजूद थे। प्रतिमा के अनावरण पर सैनिकों ने उन्हें सलामी दी। मोहन श्रीमाली ने कहा कि जिस तरह महाराणा प्रताप ने मेवाड़ की आन बान और शान बचाने के लिए संघर्ष किया, उसी तरह इस देश के सैनिक भी देश की सीमाओं की रक्षा करने में जुटे हुए हैं।

Related posts:

पं. चतुरलाल की स्मृति में ‘स्मृतियां’ का आयोजन 5 मार्च को

स्टर्लिंग हॉलीडे रेसोट्र्स ने उदयपुर में तीसरे रेसोर्ट का उद्घाटन किया

चलो कुछ ऐसा किया जाए, मरने के बाद भी जीया जाए...

महिलाओं को वस्त्र वितरण

ZINC FOOTBALL ACADEMY SUCCESSFULLY HOSTS AIFF ZINC BLUE CUBS LEAGUE 2024-25

हिंदुस्तान जिंक की मेजबानी में एमईएआई राजस्थान चैप्टर ने मनाया भारतीय खनन दिवस

एसेंट संस्थान के विद्यार्थी बने उदयपुर टॉपर

रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप में रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन से खिलाड़ियों ने जीता...

सीसीटीवी की जद में बेदला का बालिका स्कूल

Hindustan Zinc Saves GHG Emissions Equivalent to Powering More than 4 Lakh Homes

लाल वेश, स्वर्णाभूषण और भक्ति की चमक: महालक्ष्मी के प्राकट्योत्सव में सजी आध्यात्मिक आभा

महर्षि चरक जयंती: आयुर्वेद के पितामह के जीवन और चिकित्सा सिद्धांतों की प्रासंगिकता