वंदना को ‘आई एम शक्ति’ राज्य पुरस्कार

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान की निदेशक वंदना अग्रवाल को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को महिला सप्ताह- 2020 ,राज्य स्तरीय समारोह में ‘आई एम शक्ति’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित समारोह में डॉ. सुभाष गर्ग राज्यमंत्री एवं श्रीमती ममता भूपेश बैरवा राज्यमंत्री(महिला एवं बाल विकास विभाग) ने  उन्हें यह  पुरस्कार जयपुर के  राज्य कृषि प्रबंध संस्थान  ऑडोटोरियम में दिया । समारोह में वंदना सहित महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रदेश की 17 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।वंदना अग्रवाल महिला सशक्तिकरण एवं गरीब, निर्धन एवं दिव्यांग बच्चियों को पढ़ाने और उन्हें स्वरोजगार प्रदान करने की दिशा में विगत 19 सालों से कार्य कर रही है।       वंदना अग्रवाल का जन्म 25 मार्च 1974 को ब्यावर में हुआ। विवाह के बाद उदयपुर आई तब से समाज के गरीब आदिवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और बच्चों के लिए पैदल चलकर दुर्गम क्षेत्रों में सहायता पहुंचाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। वंदना ने  अपना सम्मान उदयपुर की हर बेटी, बहू और माँ को समर्पित किया है।

Related posts:

लेकसिटी में आएंगे क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, शुभम गड़वाल

पिम्स हॉस्पिटल में विश्व रेडियोलॉजी दिवस मनाया

Celebrate this holiday season with TECNO Spark Power, Camon 12 Air & Spark Go

देश के युवा महाराणा प्रताप के हाथी रामप्रसाद से सर्वस्व न्योछावर करने की जीवंत प्रेरणा लें : डॉ. लक्...

उदयपुर संभाग के सागवाड़ा में दिखी काली गिलहरी

Nexus Celebration Mall to host ChotaBheem & Chutki

भारत की विविधता में एकता का साक्षी बना ‘आदि महोत्सव 2022 कोटड़ा’

डॉ. रेनू सिरोया "भारत श्रीलंका हिंदी गौरव सम्मान 2026" से अलंकृत

नारायण सेवा ने मनाया संस्थापक दिवस

टाइगर कैपिटल की 'किसान एक्सप्रेस' के जरिये राजस्थान में मात्र 5 घंटे में ट्रैक्टर लोन उपलब्ध

Seagram’s 100 Pipers becomes the first & only scotch brand in India to smash the record

देश की दूसरी महिला रेस्क्यू टीम का गौरव भी हिन्दुस्तान जिंक को