श्रद्धा और उल्लास से मनाई हनुमान जयंती

उदयपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के परमभक्त भगवान श्री हनुमानजी की जयंती सभी हनुमान मंदिरों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इसी कड़ी में बेदला गांव के कुंड पर स्थित बाग वाले हनुमानजी मन्दिर में भी भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

Creative from India to the World


मन्दिर के पुजारी कमलेश वैष्णव ने बताया कि इस अवसर पर भगवान बजरंग बली को पंडित अमन द्वारा आकर्षक आंगी धराई गई। मन्दिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया। सुंदरकांड का पाठ किया गया। पूरे गाँव में हनुमानजी की झांकी के साथ रथयात्रा का आयोजन किया गया। हाथी घोड़ों से युक्त रथयात्रा में गांव के महिलाएं एव पुरुष पारम्परिक परिधानों में सजधज कर सम्मिलित। रथयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। रथयात्रा के पुन: मन्दिर में पहुचने पर महाआरती और महाप्रसाद का आयोजन किया गया। हनुमान जयंती के मौके पर शहीद भगतसिंह ग्रुप बेदला की और से पुलिया पर भव्य आतिशबाजी की गई और पुलिया पर 21 फीट की भगवा पताका फहराई गई। आयोजन के दौरान पूरा बेदला गांव भगवामय नजर आया।