सनातन धर्म-संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए मेवाड़ी वीरों ने इज्जत महंगी और मौत सस्ती कर दी थी : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

उदयपुर : भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के आमंत्रण पर मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ गांधी ग्राउंड में हुई धर्मसभा में पहुंचे। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने महामंडलेश्वर ईश्वरानंद महाराज (उत्तम स्वामी) व अन्य मंचासीन संतों का मेवाड़ी परंपरानुसार अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। डाॅ. लक्ष्यराज सिंह का कहना है कि भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति की यह मेवाड़ में सनातन धर्म-संस्कृति के संरक्षण की अनुकरणीय पहल है। डॉ. मेवाड़ ने कहा कि सनातन धर्म-संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए मेवाड़ की हजारों वीरांगनाओं ने जौहर कर अपने प्राणों की आहुतियां दे दी। मेवाड़ी वीरों ने दुश्मनों से डटकर मुकाबला किया। विदेशी आक्रांता के सेनापति ने अपनी पुस्तक में लिखा है- मेवाड़ी वीरों ने इज्जत महंगी और मौत सस्ती कर दी। प्रत्येक मेवाड़वासी से अपील है कि वे अपने धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा ऐसे ही तत्पर रहें। मेवाड़ सनातन धर्म-संस्कृति की पताका को हमेशा फहराता रहा है और आगे भी फहराता रहेगा।

Related posts:

गिट्स कोे राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) द्वारा मिला ग्रेड -ए का खिताब

एचडीएफसी बैंक ने 'ऑल-इन-वन पीओएस' लॉन्च करके मर्चेंट ऑफरिंग को मजबूत किया

IndiGo partners with HDFC Bank to launch its first credit card ‘Ka-ching’, powered by Mastercard

स्केलेटल डिस्प्लासिए नामक दुर्लभ बीमारी का सफल इलाज

Sah Polymers Limited’s Initial Public Offering to open on Friday, 30th December, 2022, sets price ba...

हिंदुस्तान जिंक को देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड सिल्वर निर्माता के लिये इंडिया सिल्वर कॉन्फ्रेंस एक्...

हार्टफूलनेस संस्थान के ध्यान शिविर से खिल उठे चेहरे

क्लियरट्रिप ने 90+ शहरों में बस सेवाएं और नेशनऑनवेकेशन का पहला संस्‍करण लॉन्‍च किया

Vedantato engage with 100+ startups in sustainable and transformative technologies

नारायण सेवा का 38वां सामूहिक विवाह 28 से

अर्बन स्क्वायर मॉल (चरण-1) दिसंबर में आगंतुकों के लिए तैयार

Sting unveiled its new campaign featuring Akshay Kumar