सबसे ज्यादा मरीज़ों की मुख कैंसर जाँच कर राष्ट्रीय स्तर का रिकॉर्ड तोड़ा

उदयपुर। पेसिफिक दन्त महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, देबारी, वंडर सीमेंट लि., निंबाहेड़ा, इंडियन डेंटल एसोसिएशन, उदयपुर ब्रांच एवं लाइफस्कैन हेल्थकेयर प्रा. लि., पुणे के संयुक्त तत्वावधान में विश्व कैंसर दिवस पर वंडर सीमेंट प्लांट प्रांगण में मुख कैंसर जाँच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उदघाटन वंडर सीमेंट के अध्यक्ष एस. एम. जोशी तथा उपाध्यक्ष नितिन जैन द्वारा किया गया।  
मुख्य संयोजक डॉ. कैलाश असावा ने बताया कि इसके तहत एक दिन में एक ही जगह पर 3008 मरीज़ों की जाँच कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड स्थापित किया गया। मरीजों के मुख की जांच सुबह 6 बजे शुरू हुई जो शाम 5 बजे तक चली। कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक डॉ. मृदुला टॉक एवं डॉ. जगदीश जडक़े ने बताया कि मरीज़ों की जाँच एक विशेष उपकरण वेलस्कोप द्वारा की गई जो 2 मिनट के भीतर कैंसर में होने वाले शुरुवाती बदलावों को बता देती हैं। यह मशीन बिना किसी चीरफाड़ के विकिरणों द्वारा कैंसर के सबसे शुरुआती लक्षणों को भाप लेता है। इस कैंप में कुल 8 वेलस्कोप लाइफस्कैन हेल्थकेयर प्रा. लि. पुणे द्वारा प्रदान की गयी। कंपनी के नवनीत चौबे ने बताया कि इस नवीनतम तकनीक से मुख कैंसर रोक एवं इलाज के क्षेत्र में एक नया बदलाव आया है और यह तकनीक विश्व स्तर पर अपनाई जा रही है ।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि, मराठी फि़ल्म एक्ट्रेस मीरा सारंग थीं। इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड से बिश्वदीप चौधरी ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस रिकॉर्ड को स्थापित करने में पेसिफिक दन्त महाविद्यालय के डॉ. सुरेश दशोरा, डॉ. संदीप जैन, डॉ. पुलकित चतुर्वेदी, डॉ. अनिरुद्ध हिंगे, डॉ. तुलिप चक्रवर्थी, डॉ. सागरिका ग्रोवर, डॉ. नुसरत रिज़वी सहित 70 दन्त चिकित्स्कों की टीम ने सहयोग किया।

Related posts:

एम1 एक्सचेंज की मदद से एमएसएमई एवं बड़े कॉर्पोरेट अपनी कार्यशील पूंजी बढ़ाएंगे

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबंल कार्यक्रम में इस वर्ष लाभान्वित हो रहे 1400 से अधिक विद्यार्थी

Vedanta Udaipur World Music Festival and Hindustan Zinc Limited together launch the Vedanta Talent H...

Vedanta Zinc City Half Marathon set to return in 30 days, Udaipur Awaits!

उपदेश राणा उदयपुर कोर्ट में पेश हुए

Motorola announces exciting Republic Day offers on smartphones

पानेरियों की मादड़ी में रसमयी श्रीमद् भागवत शुरू

एआईसीसी के सदस्य दिनेश खोड़निया ने की जनसुनवाई

राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता का उदयपुर में भव्य स्वागत

जिंक फुटबॉल यूथ टूर्नामेंट में राजसमंद की लगभग 200 फुटबॉल प्रतिभाओं ने दिखाया हूनर

व्हील चेयर क्रिकेट कुंभ 27 नवम्बर से

भगवान उनके साथ जो हृदय में बसाते हैं- जगद्गुरु पूज्यपाद श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज