स्टूडियो शिफ्ट में कीजिए शहर से मोहब्बत का इजहार

उदयपुर। वेलेंटान डे पर जब पूरी दुनिया में इजहारे-मोहब्बत की बात होगी तो फिर भला उदयपुर कैसे पीछे रह सकता है। उदयपुराइट्स भी इस बार अपनी मोहब्बत का इजहार करेंगे मगर अपने प्यारे शहर के साथ। हमारा प्यार और हमारा पैशन है इस शहर के लिए और यहां की साफ-सफाई को दुरुस्त रखने के लिए। यह खास मौका दे रहा है  92.7 बिग एफएम। यह जानकारी 92.7 बिग एफएम के मनीष मेनारिया, अर्थ डाइग्नोस्टिक सेंटर के डॉ. अरविन्दर सिंह ने दी।  
उन्होंने बताया कि शहर के मशहूर एफएम रेडियो 92.7 बिग एफएम की ओर से 14 से 16 फरवरी तक अर्थ डाइग्नोस्टिक के सहयोग से फतहसागर किनारे रानी रोड़ स्थित राजीव गांधी पार्क में बिग स्टूडियो शिफ्ट का मेगा आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान 92.7 बिग एफएम पूरे 24 घंटे लाइव रहेगा जिसमें कविता, कहानी, टॉक शो, म्युजिकल परफॉमेंस और चौपाल जैसे कार्यक्रमों की धूम मचेगी। इस आयोजन में शहर के 927 छात्र पेंटिंग और अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान शहरवासी यहां आकर अपने शहर से प्यार का इजहार करेंगे और बिग स्टूडियो के साथ सेल्फी लेकर स्वच्छता की उदयपुर मुहिम को कामयाब बनाएंगे। पूरा उदयपुर बोलेगा, स्वच्छता के रास्ते खोलेगा। बिग स्टूडियो के साथ सेल्फी को हैश टेग अपना उदयपुर के साथ अपलोड कर उदयपुर फस्र्ट स्वच्छता मुहिम को कामयाब बनाना है।
इस अवसर पर घूमोसा डॉट कॉम की सुरभी जैन, एलआईसी के एम. के. दवे तथा इंडिया सीमेंट के भाविन सुथार भी उपस्थित थे।

Related posts:

अरे वाह, इतने बढिय़ा कपड़े महिलाओं ने बनाए हैं

Mylan Secures DCGI Approval in India for Pretomanid, a Treatmentfor Highly Drug-Resistant Forms of T...

पिम्स उमरड़ा में मिंत्रा ग्लैमफेस्ट प्री-जेनेसिस 2026 का धमाकेदार आयोजन, कलाकारों ने बांधा समां

Hindustan Zinc’s four mines achieved 5- star rating awardunder ‘A’ list category of Mines

चार दिवसीय आध्यात्मिक शिक्षण शिविर का हुआ भव्य समापन

हिन्दुस्तान जिंक ने आईआईटीएफ 2025 में विकसित भारत की नींव को मजबूत करने में जिंक की भूमिका को किया प...

Udaipur is getting ready for iStart-Ideathon on 5th Aug 2023

पूर्ण शाकाहारी 15 A.D. बेकरी का शुभारंभ

बैंक संबंधी जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक में वार्षिक साख योजना 2024-25 पर हुई चर्चा

लेकसिटी मॉल में एसपीएसयू के एडमिशन सिटी ऑफिस और काउंसलिंग सेंटर का भव्य उद्घाटन

ग्रामीण इलाके में विश्व स्तरीय सुविधाओं वाला वेलनेस सेंटर साबित होगा मील का पत्थर : कटारिया

नारायण सेवा संस्थान का दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह