निसान इंडिया ने शुरू किया ‘रेड वीकेंड्स’

उदयपुर। निसान ने ग्राहकों के बीच प्रचार के लिए रेड वीकेंड्स की घोषणा की जिसके अंतर्गत निसान और डैटसुन मॉडलों पर आकर्षक ऑफरों की पेशकश की जाएगी। दिसंबर के दौरान ग्राहक किसी भी निसान डीलरशिप पर जाकर अनोखी गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं और ब्रांडेड चीज़ों के साथ काफी कुछ जीत सकते हैं।
राकेश श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक, निसान मोटर इंडिया प्रा. लि. ने कहा, रेड वीकेंड्स के दौरान खरीददार सभी निसान और डैटसुन मॉडलों पर 1 करोड़ रुपये तक के इंस्टैंट गिफ्ट वाउचर से लेकर कई आकर्षक उपहार जीत सकते हैं। रेड वीकेंड्स के दौरान ग्राहक 40,000 रुपये तक की आकर्षक नकद छूट समेत 1.15 लाख रुपये तक के कुल लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये तक की कॉरपोरेट छूट भी उपलब्ध है। रेड वीकेंड्स पहली बार गाड़ी खरीदने वालों को भी अवसर देता है जो दो-पहिया एक्सचेंज किए बिना दो-पहिए से नई डैटसुन रेडी-गो पर अपग्रेड करना चाहते हैं। निसान की पुष्ट हो चुकी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी- सीवीटी के साथ डैटसुन गो और गो+ पर भी आकर्षक ऑफर हैं जिसमें एक्सचेंज बोनस शामिल है जो इस श्रेणी में ग्राहकों के लिए सबसे उपयुक्त है। निसान और डैटसुन उत्पादों पर पहली बार फाइनेंस पर 36 महीनों के लिए 6.99 फीसदी की पेशकश की जा रही है। अपने ग्राहकों की मानसिक शांति सुनिश्चित करने के लिए निसान इंडिया निसान किक्स पर 20,500 रुपये में एक्सटेंडेड वारंटी की पेशकश कर रही है। इसके साथ ही 1500 से अधिक शहरों में 24 घंटे सातों दिन रोडसाइड सहायता भी दी जा रही है।

Related posts:

उदयपुर में जिंक कौशल द्वारा आयोजित मेगा रोजगार मेला बना युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर उदयपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अमेजन ने किया अपनी पैंट्री सर्विस का विस्तार, भारत में 300 से अधिक शहरों में उपलब्ध हुई सेवा

हिन्दुस्तान जिंक ने किया मियावाकी वृक्षारोपण के साथ जैव विविधता का पोषण

हिन्दुस्तान जिंक की समाधान परियोजना से जुडे़ 1.4 लाख किसानों ने विभिन्न कृषि स्त्रोतों से 192 करोड़ स...

म्यूजिकल सिंफनी ने नए अंदाज में बांधा समां

हिंदी साहित्य-सिनेमा-समाज तथा अन्य माध्यम पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 6-7 को

उदयपुर में जी-20 शेरपा बैठक के लिए तैयारियां जोरों पर

खेल खेल में नई पीढ़ी को दिए संस्कार, सिखाया साधना और अध्यात्म का अर्थ

"श्रीरामचरितमानस : राजस्थानी काव्य अनुवाद" व "रागरसरंग कुंडलिया" पुस्तकों का लोकार्पण 2 सितम्बर को

39 गांवों में पहुँचा पोषाहार

सहारा में कोई छंटनी नहीं, बल्कि 4,10,682 कार्यकर्ताओं को पदोन्नति दी