हिंद जिंक स्कूलों में छात्रों को नारी सम्मान हेतु शपथ दिलाई

उदयपुर। महिलाओं के प्रति छात्रों में सम्मान व समानता की भावना एवं जागरूकता हेतु हिंद जिंक स्कूल में एक नई पहल कर विद्यालय की प्राचार्या डॉ बिंदु नायर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ जिले के सहायक न्यायाधीश सुनील कुमार ओझा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी को इस प्रकार के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करना चाहिए। आज का युग नारी सशक्तिकरण का युग है इसलिए सभी पुरुषों को अपनी सोच बदलनी चाहिए। समारोह में छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सभी छात्रों को नारी सम्मान को ध्यान में रखते हुए एक शपथ दिलाई। एक मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया जिसमें गर्वित माहेश्वरी तथा नेहल तिवारी प्रथम, मनन मेहता एवं फाल्गुनी द्वितीय व अगम जैन व इशिता काबरा तृतीय स्थान पर रहे।

Related posts:

Hindustan Zinc partners with GreenLine for the deployment of LNG-Powered trucks for logistics

रामराज्य की परिकल्पना में मानव जाति के साथ समस्त जीवों और प्रकृति का कल्याण निहित : मुख्यमंत्री

जागरूकता अभियान में दी सडक़ दुर्घटना से बचाव की जानकारी

गीतांजली मेडिकल कॉलेज में 14 व 15 फरवरी को ‘गीतांजली पैथटॉक 2026’ का आयोजन

राजस्थानी सुरों से सजी सारंगी, भारत, पुर्तगाल और जिम्बाब्वे के सुर संगम के नाम रही शाम

HDFC Ergo implements the Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana for farmers in Rajasthan for Rabi season

जिला कलक्टर ने किया खेरवाड़ा सीएचसी का निरीक्षण

वृक्षारोपण कर पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में मनाया डॉक्टर्स डे

संस्कारों की गिरावट इस दौर की सबसे बड़ी चुनौती : मुनि सुरेशकुमार

सिटी पैलेस म्यूज़ियम में ‘धरोहर’ कला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आज से

HDFC Bank Marks International Fraud Awareness Week with a Conference to Educate Consumers on Safe Di...