पिम्स हॉस्पिटल में कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस…

उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से जारी, अक्टूबर 2025 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य

उदयपुर : अजमेर मंडल के उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से जारी है । स्टेशन…

एएमई दौसा लक्ष्मीचंद मीणा जून माह के बेस्ट परफॉर्मर

निदेशक खान ने जारी किया सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशनउदयपुर। राज्य के खान विभाग द्वारा सहायक खनिज अभियंता दौसा लक्ष्मीचंद मीणा को…

सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने की रेल मंत्री से मुलाकात, रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी

उदयपुर।  सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने गुरुवार सुबह केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान सांसद रावत ने…

एक छोटे योद्धा की विजय : एनआईसीयू में समय से पहले जन्मे बच्चे की 60 दिन की यात्रा

उदयपुर। चिकित्सा उत्कृष्टता की एक हृदयस्पर्शी कहानी में, केवल 26 सप्ताह में पैदा हुए केवल 800 ग्राम वजन वाले समय…

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का किया स्वागत अभिनंदन व जताया आभार

दिया कुमारी ने  किया हिंदुस्तान स्काउट के यूट्यूब चैनल का लोकार्पण  उदयपुर : हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों की संख्या में हिंदुस्तान स्काउट के रेंजर्स ,रोवर्स एवं स्काउट एंड गाइड द्वारा  बुधवार को बजट में 4 करोड़ रुपए का अनुदान देने  की घोषणा करने पर जयपुर सिविल लाइन पहुंच कर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का स्वागत अभिनंदन किया तथा आभार प्रकट किया । हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव नरेंद्र औदीच्य ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 2015 में मान्यता दिए जाने के 9 वर्ष बाद पहली बार उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संगठन के सेवाभाव और स्काउट की गतिविधियों व सदस्य संख्या को देखते हुए इस वर्ष के बजट में 4 करोड़ रुपए का अनुदान स्काउट गतिविधियों को विधिवत संचालित करने एवं कार्मिकों के वेतन के लिए घोषित किया है। प्रदेश के विभिन्न संभागों से आए स्काउट पदाधिकारियों एवं स्काउट गाइड बालक बालिकाओं ने उपमुख्यमंत्री का अलग-अलग संभाग वाइज स्वागत अभिनंदन करते हुए धन्यवाद प्रकट किया। स्काउट गाइड के पदाधिकारी एवं बालक बालिकाओं को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि स्काउट के संगठन को 5 वर्ष पूर्व ही अनुदान जारी कर देना चाहिए था लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं सरकार ने इतने वर्षों तक बिना अनुदान के भी समाज सेवा कार्य करने वाले संगठन के साथ न्याय कर दिया है। उन्होंने कहा कि  केंद्र सरकार भी हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संगठन के साथ है । केंद्र व राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार का यही लक्ष्य है कि देश और प्रदेश में फाउंडेशन मजबूत कैसे बने। इसी को केंद्र में रखते हुए केंद्र व राज्य सरकार ने अपना बजट बनाया है विकसित भारत व विकसित राजस्थान का संकल्प लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने का हर संभव प्रयास दोनों ही सरकार कर रही हैं।  उपमुख्यमंत्री के हाथों हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के यूट्यूब चैनल का लोकार्पण किया गया।हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के सहायक राज्य सचिव समन्वयक विजय दाधीच ने कहा की हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड को पंडित मदन मोहन मालवीय, दीनानाथ दत्ता, डा .श्रीराम वाजपेई के स्वप्न से संकल्पित एवं स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ,उमा भारती, इंद्रेश कुमार जैसी महान विभूतियां के संकल्प से आज इस संगठन में भारत में 50 लाख सदस्य बन चुके हैं, वहीं भारत के 29 राज्यों में यह संचालित हैं तथा 100 देश के अंतरराष्ट्रीय स्काउट गाइड फेडरेशन डब्ल्यू एफ आई एस से संबंधित है  अनुदान दिए जाने से राजस्थान में इसकी  6 लाख 70 हजार  सदस्यों, 1 लाख 38 हजार शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मान मिला है  एवं 150 परिवारों को रोजगार मिला है । इस संगठन ने प्रदेश के बालकों में शारीरिक ,मानसिक एवं बौद्धिक विकास किया है व निरंतर प्रगति कर रहा है साथ ही सामाजिक कर्तव्यों में संगठन कड़ी मेहनत कर रहा है । इस अवसर पर  गंगानगर विधायक जयदीप बिहानी सहकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत , हिंदुस्तान स्काउट गाइड के प्रदेश कोषाध्यक्ष नानालाल वया, राज्य संगठन आयुक्त आर डी गिल  राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट ) प्रदीप मेघवाल ,राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) चंद्रलेखा शुक्ला,राज्य संगठन आयुक्त गाइड कविता जैन, सहायक राज्य संगठन आयुक्त विशाल सेन, उदयपुर संभाग सचिव मदन लाल वर्मा, उदयपुर संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया, जिला ऑर्गेनाइजेशन शांत वैष्णव एवं विभिन्न संभागों  एवं जिलों के अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों रेंजर, रोवर स्काउट गाइड मौजूद रहे।

नारी शक्ति से जल शक्ति’ की नजीर बनेगा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान

हरियाली तीज पर 7 अगस्त को होगा नवसृजित जल संरचनाओं का सामूहिक लोकार्पणउदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशाओं को सार्थक…

हिंदुस्तान जिंक ने एशिया का पहला लो कार्बन ‘ग्रीन’ जिंक इकोजेन किया लॉन्च

मुंबई। देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने अपना…