September 17, 2021

जिंक द्वारा जावर क्षेत्र के 28 गावों में स्वास्थ्य सेवा हेतु मोबाइल वेन का शुभारंभ

ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्धेश्य से हिन्दुस्तान जिंक द्वारा दीपक फाउण्डेशन के सहयोग से जावर क्षेत्र के आसपास 28 गावों के लिए स्वास्थ्य सेवा हेतु मोबाइल हेल्थ वेन की शुरूआत की है। भालडीया पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में जयसमंद पंचायत समिति प्रधान गंगाराम, जावर माइंस के क्लस्टर आॅपरेशन हेड संदीप नराडे, जावर माइंस मजदूर संघ के महामंत्री लालूराम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जावर चिकित्सालय, डॉ.सीएस मश्रा, डॉ.प्रवीण कोटवाडी, सरपंच नेवातलाई किशनलाल मीणा, भलाडीया से धुलचंद, सिंघटवाडा सरपंच गौतम मीणा, पाटला से राजकुमार एवं जिंक अधिकारी ने मोबाइल हेल्थ वेन को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। अतिथियों ने मोबाइल हेल्थ वेन की चाबी चिकित्सा टीम को सौंपी।  इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिये  जिंक की मोबाइल हेल्थ वैन की पहल सरानीय है। इस पहल के तहत् चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ,जांच की सुविधाएं जावर  माइन्स और आस पास के गावों लिये लाभदेयी होगी। इस मोबाइल वेन में प्रशिक्षित चिकित्सक एवं स्टाफ द्वारा जावर के आसपास के क्षेत्र के गांव गांव जा कर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं एवं परामर्श देगें साथ ही इससे 10 से अधिक प्रकार की जांचे मौके पर ही हो सकेगी। प्राथमिक जांच के बाद गंभीर बीमारी के रोगियों को राजकीय जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु रेफर करने हेतु भी आवश्यक प्रयास किये जाएगें। परियोजना के संचालन से आसपास के गांवों में मोबाइल चिकित्सा इकाई के माध्यम से वंचित लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान की जाएगी। साथ ही साधारण रोग निदान एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण, महिला एवं किशोरियों की नियमित स्वास्थ्य जाँच, आवश्यकता अनुसार समय समय पर स्वास्थ्य शिवरों का आयोजन , बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जाँच, कुपोषण एवं अनीमिया  निवारण हेतु जागरूकता शिविरों का आयोजन, ब्लडप्रेशर एवं मधुमेह की नियमित जाँच एवं  निवारण हेतु जागरूकता शिविरों का आयोजन, विशेषज्ञओं द्वारा  स्वास्थ्य संबधी सलाह एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि जिंक द्वारा सीएसआर पहल के तहत् आसपास गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की गयी है। इस वैन में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा गांवो और विशेषतौर आवश्यकताअनुरूप इस मेडिकल हैल्थ वैन सुविधा से ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को लाभान्वित किया जाएगा।  कंपनी अपने उत्पादन के कार्य के साथ ही समाज के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। उन्होने कहा कि  जिंक अपने परिसर के आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से योजनाएं चला कर उन्हें लाभान्वित कर रहा है जिन्हें भविष्य में भी जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम के तहत् दीपक फाउण्डेशन हिन्दुस्तान जिंक के साथ इस मोबाइल वेन के जरिये स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए विशेष रूप से पहल की जाएगी। इस वेन में चिकित्सक, फार्मेसिस्ट एवं नर्स प्राथमिक स्वास्थ्य की जांच, उपचार एवं परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराएगें । हिन्दुस्तान जिंक द्वारा कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, विद्यालयों हेतु बुनियादी सुविधाओं का निर्माण, बालिकाओं के लिए शौचालयों का निर्माण, सहित अन्य क्षेत्रों मे भी उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।
September 17, 2021

Three students of Aakash Institute Udaipur secured an impressive 96percentile and above in the Consolidated JEE Main 2021 results

Udaipur : Threestudents from Aakash Institute,Udaipur,the national leader in test preparatory services, havesecured an impressive 96percentile and aboveinthe consolidated result of the prestigious Joint Entrance Examination […]
September 17, 2021

आकाश इंस्टीट्यूट के तीन छात्रों ने समेकित जेईई मेंस 2021 में 96 परसेंटाइल और उससे अधिक अंक हासिल किए

उदयपुर। परीक्षा की तैयारी सेवाओं में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी, आकाश इंस्टीट्यूट के उदयपुर ब्रांच से तीन छात्रों ने प्रतिष्ठित जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस 2021 […]
September 15, 2021

Flipkart strengthens its supply chain for the upcoming festive season

Udaipur : Flipkart, India’s homegrown e-commerce marketplace, has strengthened and expanded its supply chain across the country in the run-up to the festive season to cater […]
September 15, 2021

फ्लिपकार्ट की आगामी त्‍योहारी सीज़न के मद्देनजर, अपनी सप्‍लाई चेन को मजबूत बनाने की तैयारी

उदयपुर : भारत के स्‍वदेशी ई-कॉमर्स मार्केटप्‍लेस फ्लिपकार्ट ने त्‍योहारी सीज़न के दौरान लाखों उपभोक्‍ताओं की बढ़ती जरूरतों के मद्देनज़र देशभर में अपनी सप्‍लाई चेन को मजबूत […]
September 15, 2021

Multibrand Electric Two Wheeler Franchise Chain Start your sustainable business with Electric One Mobility Private Limited

Udaipur : Electric One Mobility India Pvt. Ltd., India’s fastest growing Multi brand Two Wheeler e-mobility company today announced its aggressive plans to expand in Rajasthan […]
September 15, 2021

मल्टीब्रांड इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर फ्रैंचाइजी चेन इलेक्ट्रिक वन मोबिलिटी प्रा. लि. के साथ शुरू कीजिए अपना बिजनेस

उदयपुर : इलेक्ट्रिक वन मोबिलिटी इंडिया प्रा. लि.,भारत की सबसे तेजी से बढ़ रही मल्‍टीब्राण्‍ड टू व्‍हीलर ई-मोबिलिटी कंपनी,ने आज फ्रैंचाइजी मार्ग के जरिए राजस्‍थान में […]
September 8, 2021

फ्लिपकार्ट ने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए अपने किराना डिलीवरी कार्यक्रम को मजबूत बनाया

10,000 से ज़्यादा किराना स्टोर्स से सप्लाई-चेन पार्टनरशिपउदयपुर। भारत के स्वदेशी ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने आगामी त्योहारी सीजन और बिग बिलियन डेज को देखते हुए अपने […]
September 8, 2021

Crysta IVF launches center in Udaipur

Udaipur : Delhi based Crysta IVF, one of India’s most trusted fertility chains, co- founded by Harshita Jain and Dheeraj Jain in 2019 together with healthcare […]