उद्योगों को दी जा रही सब्सिडी और इंसेंटिव का व्यापारी उठाएं लाभ : गोयल

  • जीतो उदयपुर चैप्टर की ओर से परिचर्चा आयोजित-

उदयपुर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन (जीतो) उदयपुर चैप्टर की ओर से होटल आमंत्रा में परिचर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राजस्थान सरकार के सीए कंसल्टेंट विष्णु गोयल ने राज्य सरकार की ओर से दिए जा रहे इंसेंटिव और सब्सिडीज के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने एमएसएमई अधिनियम, नवीनतम बिल्डिंग लॉ, उद्योग को दी जा रही अनेक रियायतों पर ज्ञानवर्धक जानकारियों देते हुए कहा कि इनका लाभ उठाना चाहिए। सदस्यों ने सवाल पूछ नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। अध्यक्षीय उद्बोधन जीतो उदयपुर चैप्टर के अध्यक्ष समाजसेवी राजकुमार सुराना ने दिया। कार्यक्रम में 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संचालन आनंद भुतालिया ने जबकि धन्यवाद कमल नाहटा ने ज्ञापित किया।

Related posts:

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का किया स्वागत अभिनंदन व जताया आभार

वैश्विक कलाकारों के साथ वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026 का दूसरा दिन रहा खास

IT’S NO VEHICLE DAY FOR HINDUSTAN ZINC

पत्रकार मानवेन्द्र का देसूरी उपप्रधान बनने पर अभिनंदन

हिंदुस्तान जिंक की सखी पहल से सशक्त हो रही 25 हज़ार से अधिक ग्रामीण और आदिवासी महिलाएं

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल को “उदयपुर एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026”

पिम्स हॉस्पिटल में पलक के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

टोक्यो में दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी

नेशनल डिसएब्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप 15 से

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

Hindustan Zinc provides oxygen to local governing bodies in fight against COVID 19