मेवाड़ क्षत्रिय महासभा उदयपुर गिर्वा और बडगांव इकाइयों की कार्यकारिणी घोषित

उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की उदयपुर गिर्वा और  बडगांव इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इसकी पहली बैठक में सभी को सर्वसम्मति एवं संविधान में प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत नवीन दायित्व सौंपे गए।
संस्थान केंद्रीय अध्यक्ष बालू सिंह कानावत के आदेशानुसार संस्था के उदयपुर गिर्वा इकाई अध्यक्ष तखत सिंह देवड़ा ने कार्यकारिणी घोषित की जिसमें शैतान सिंह शक्तावत संगठन मंत्री, किशन सिंह देवड़ा सह संगठन मंत्री, राय सिंह देवड़ा खेल मंत्री, किशन सिंह कितावत सांस्कृतिक मंत्री, अभय सिंह देवड़ा प्रचार मंत्री एवं  गुलाब सिंह सोलंकी, फतेह सिंह देवड़ा,  सज्जन सिंह देवड़ा, भवानी सिंह देवड़ा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
इसी प्रकार बड़गांव इकाई अध्यक्ष जसवंत सिंह झाला ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया है जिसमें संगठन मंत्री निर्भय सिंह देवड़ा, सह संगठन मंत्री भगवत सिंह देवड़ा, प्रचार मंत्री  पुष्पेंद्र सिंह शक्तावत, नरेंद्र सिंह झाला, युवा मंत्री जसवन्त सिंह राठौड़ एवं  गणपत सिंह देवड़ा, सज्जन सिंह देवड़ा, लोकेंद्र सिंह देवड़ा, भंवर सिंह देवड़ा, हिम्मत सिंह भाटी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
सभी पदाधिकारी समाज सेवा के लिए कार्य करेंगे एवं संगठन की मर्यादा, संस्कार और अनुशासन का पालन करेंगे। नई टीम समाज के कार्यों को गति देगी एवं 17 जून महाराणा प्रताप जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाएगी।

Creative from India to the World