यूपी, आरसीडबल्यू काठमांडू सेमीफाइनल में पहुंची

उदयपुर। वंडर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी और गोल्ड स्पोस्ट्र्स के संयुक्त तत्वावधान में पैसिफिक स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स मैदान करणपुर में चल रही मेवाड़ महिला प्रीमियर लीग में मंगलवार को दो मैच खेले गये। पहले मैच में आर सी डबल्यू काठमांडू ने बंगाल टाइगर्स को 9 विकेट से तथा दूसरे मैच में यूपी रॉयल्स ने हरियाणा हरिकेन को 30 रन से हराकर मैच जीता।
आयोजन सचिव रेणुका भारद्वाज ने बताया कि पहले मैच में बंगाल टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तनुजा सरकार के 38, प्रीति भादरा के 34, अनन्या बानिक के 28 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 135 रन बनाए।  जवाब में आर सी डबल्यू काठमांडू की टीम ने आवश्यक रन 17.5 ओवर में 1 विकेट खोकर बना लिए। अनन्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 रनों की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को आसान विजय दिलाई। इसके अलावा रूबी पोदार 36 व निकिता ठाकुर ने 22 रनों का योगदान दिया। वूमेन आफ द मैच अनन्या को एम पी एल के  मैनेजर राजेन्द्र जैन ने पुरस्कार प्रदान किया।
दूसरे मैच में यूपी रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 113 रन बनाए। प्रियंका ने 35 व पूजा ने 30 रन बनाए। प्रीति ने 5 व रेखा ने 2 विकेट लिए। जवाब में हरियाणा हरिकेन की टीम 83 रन ही बना सकी। नेहा शर्मा ने सर्वाधिक 15 रन बनाए। यूपी की सुनयना मिश्रा, फाराह व अंशिका वर्मा ने 2-2 विकेट लिए। वूमेन ऑफ द मैच पूजा को यूपी के कोच तुषार अहमद ने पुरस्कार प्रदान किया।
वंडर क्रिकेट एकेडमी के मुख्य कोच मनोज चौधरी ने बताया कि ए डिवीजन के लीग चरण कीसमाप्ति के बाद यूपी रॉयल्स ने अपने तीनों मैच जीत कर पहला व आरसीडबल्यू काठमांडू की टीम ने दो मैच जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पोषण और स्वास्थ्य के लिए की जा रही पहल के माध्यम से 3.7 लाख से अधिक महिलाएं ...

गीतांजली यूनिवर्सिटी में कॉन्वोकेशन - 2024 का भव्य आयोजन

भारत विकास परिषद भामाशाह के चुनाव संपन्न

सिटी पैलेस म्यूज़ियम, उदयपुर में हुई ‘झरोखा पेंटिंग वर्कशॉप’

सेन्‍ट पॉल स्‍कूल उदयुपर में हुए विविध आयोजन

लक्ष्मी मिष्ठान भंडार के नए शोरूम का शुभारंभ

पोस्ट कोविड केयर पर परिचर्चा

गांवों में रैगिंग के विरोध में बढ़ा आक्रोश

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से संचालित घाटावाली माताजी किसान उत्पादक कंपनी ने मनाया राष्ट्रीय दुग्ध दि...

विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेशजी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट

बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण

पूर्व मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास पंचतत्व में विलीन