January 20, 2021

भारत के आर्थिक सुधारों के लिए चांदी उत्पादन एक उम्मीद की किरण

उदयपुर ।   चांदी एक बहुमूल्य धातु है और मानव जाति के लिए सबसे अनुकूलनीय और संसाधन-संपन्न धातुओं में से एक है। इसका उपयोग सोलर सेल से नैनो तकनीक के लिए किया जाता है। भारत दुनिया में चांदी के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है और हम चाहिए तो चांदी के सबसे बड़े उत्पादक भी बन सकते हैं। वेदान्ता में हम दो दशकों से भी अधिक समय से खनिजों एवं धातुओं की वास्तविक क्षमता का दोहन कर भारत की आत्मनिर्भरता यात्रा के भागीदार है। इसी प्रतिबद्धता के साथ, कंपनी ने चांदी सहित धातुओं और खनिजों को उजागर करने वाले एक केंद्रित अभियान की शुरुआत की है, जो राष्ट्र के लिए आर्थिक सुधार प्रक्रिया को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अभियान वेदांता नंद घर पर भी केंद्रित है जो आधुनिक सुविधाओं के साथ आंगनवाड़ी इकोसिस्टम तंत्र को बदल रहा है और बाल कुपोषण के उन्मूलन, इंटरैक्टिव शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और कौशल विकास प्रदान करने वाली महिलाओं को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। समाज को वापस देना वेदांता के आधारभूत मूल्य का हिस्सा है और नंद घर का उद्देश्य जमीनी स्तर पर 8 करोड़ महिलाओं और 2 करोड़ बच्चों के जीवन को बदलना है। चांदी अपने सांस्कृतिक और आर्थिक उपयोगों के मामले में मूल्यवान है और देश के व्यवसायों और शिल्पकारों को इसकी सामर्थ्य, अपील और प्रतिभा के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करता है। हर साल, भारत 6000 मीट्रिक टन चांदी का आयात करता है (्कुल मांग का 85% -90%), जो वित्तीय वर्ष 2020 में लगभग 17,022 करोड़ रुपये था, जबकि देश में 30,000 मीट्रिक टन चांदी के भंडार मौजूद है, जो मांग से 5 गुना ज्यादा है। राजस्थान एक खनिज समृद्ध राज्य है और जहां देश के सम्पूर्ण चांदी का लगभग 98 प्रतिशत है। खनन राज्य के लिए इस बड़े अवसर को बनाने, राजस्व में कई गुना वृद्धि और रोजगार सृजन करने में कदद कर सकता है। इसका एक महत्वपूर्ण जरिया है सरकार एवं उद्योग साझेदारी के माध्यम से एक्सप्लोरेशन को खोलकर विदेशी मुद्रा व्यय को कम करना। सिल्वर की क्षमता पर बात करते हुए, श्री अरुण मिश्रा, सीईओ हिंदुस्तान जिंक ने कहा, “विश्वभर में उत्पादित चांदी का लगभग 80 प्रतिशत उद्योगों में उपयोग किया जाता है जबकि भारत में यह 20-25 प्रतिशत से भी कम है। समय की जरूरत है कि चांदी के भंडारों का दोहन किया जाए और आपूर्ति में नियमितता और निरंतरता लाई जाए और सभी एमएसएमई और एसएमई उद्योगों और चांदी का उपयोग करने वाले स्थानीय कारीगरों को मजबूत किया जाए। हमारे जैसे भारतीय उत्पादकों ने यह सुनिश्चित किया है कि भारतीय चांदी वैश्विक मानकों के अनुरूप शुद्धता और समापन बराबर रहे। वेदान्ता इस उद्योग में अग्रणी लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए अग्रसर है और चांदी चांदी देश के 5 ट्रिलियन डॉलर सपने को पूरा करने का सशक्त माध्यम बन सकता है।’
January 8, 2021

ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य हेतु संजीवनी है हिन्दुस्तान जिंक की स्माइल ऑन व्हील्स

उदयपुर। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए स्माइल ऑन व्हील्स, वरदान साबित हो रही है। अक्टूबर 2018 से यह परियोजना हिन्दुस्तान जिंक द्वारा […]
January 8, 2021

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बिछड़ी में किसान सम्मेलन आयोजित

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक द्वारा बिछड़ी गांव में हिंदुस्तान जिंक एवं बायफ संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में समाधान परियोजना के तहत किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन […]
January 5, 2021

हिन्दुस्तान जिंक की इकाई पंतनगर मेटल प्लांट क्वालिटी कॉन्सेप्ट अवार्ड 2020 से सम्मानित

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक की इकाई पंतनगर मेटल प्लांट को क्वालिटी फॉरम ऑफ इण्डिया (क्यूसीएफआई) द्वारा क्वालिटी कॉन्सेप्ट अवार्ड 2020 पर आयोजित 34वें नेशनल कन्वेंशन में ‘पार […]
January 1, 2021

सस्टेनेबल माइनिंग हेतु प्रतिबद्धता के लिए हिंदुस्तान जिंक बना सीओपी26 बिजनेस लीडर

उदयपुर। सस्टेनेबिलिटी हिन्दुस्तान की अंतःस्थापित प्रणाली में है एवं स्थायी प्रथाओं और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। जिम्मेदार खनन के […]
December 27, 2020

जिंक फुटबाल जैसी पहल राजस्थान और भारतीय फुटबाल को ऊपर ले जाएगा

राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने किया जिंक फुटबॉल अकादमी का दौरा उदयपुर। राजस्थान सरकार में खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री अशोक चंदना […]
December 24, 2020

हिन्दुस्तान जिंक सीआईआई-आईटीसी कॉर्पोरेट ऐक्सीलेंस सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2020 से पुरस्कृत

हिन्दुस्तान जिंक को मिला ’कमेंडेशन फॉर सिगनिफिकेंट अचीवमेंट’ वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुरागसिंह ठाकुर की उपस्थिति में आयोजित वर्चुअल समारोह में यह पुरस्कार […]
December 23, 2020

वेदांता समूह ने कार्बन उत्सर्जन कम करने और ईएसजी सर्वोच्च प्रथाओं के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया

डाउजाॅन्स सस्टेनेबिलिटी रेंकिग में एषिया पेसिफिक में वेदंाता की कंपनी हिन्दुस्तान जिंक पहले और वेदांता समूह दूसरे स्थान पर उदयपुर। जलवायु सरंक्षण हेतु सेकण्ड इण्डिया सीईओ […]
December 23, 2020

हिन्दुस्तान जिंक की समाधान से जुडे़ किसान उगा रहें हाईवेल्यू फल और सब्जियां

5 जिलों के युवा किसानों में तकनीक से बढ़ रहा खेती और पशुपालन के प्रति आकर्षण उदयपुर। जिस जमीन पर अब तक परंपरागत खेती से नियमित […]