उदयपुर। पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस), उमरड़ा को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत 2019-20 में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। पीआईएमएस के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन किये जाते हैं। इसमें कटे हुए तालु, जन्मजात जुड़ी हुई अंगुलियां, नेवस, कान का ना होना तथा जलने के बाद की समस्याओं के साथ बच्चों की यूरोलॉजी तथा ह्रदय के ऑपेरशन भी शामिल हैं। यह सभी ऑपेरशन योजना के अंतर्गत नि:शुल्क किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि पीआईएमएस उमरड़ा को वर्ष 2016-17 में भी आरबीएसके द्वारा सर्वोत्तम सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
Related Posts
Hindustan Zinc receives Platinum Award at Apex India Occupational Health & Safety Award 2023
हिंदुस्तान जिंक के जावर ग्रुप ऑफ माइंस ने समुदाय में स्वच्छता के लिये जन भागीदारी को प्रोत्साहित किया
