उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पीआईएमएस सम्मानित

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस), उमरड़ा को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत 2019-20 में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। पीआईएमएस के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन किये जाते हैं। इसमें कटे हुए तालु, जन्मजात जुड़ी हुई अंगुलियां, नेवस, कान का ना होना तथा जलने के बाद की समस्याओं के साथ बच्चों की यूरोलॉजी तथा ह्रदय के ऑपेरशन भी शामिल हैं। यह सभी ऑपेरशन योजना के अंतर्गत नि:शुल्क किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि पीआईएमएस उमरड़ा को वर्ष 2016-17 में भी आरबीएसके द्वारा सर्वोत्तम सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

Related posts:

लेकसिटी प्रेस क्लब: सांस्कृतिक संध्या में पत्रकार परिवार के साथ शामिल हुए

नारायण सेवा के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल को राष्ट्रीय पुरस्कार 

फील्ड क्लब में पिकल बॉल कोर्ट और बॉक्स क्रिकेट के आगाज के साथ खिलाड़ियों को नवाजा

सांसद मीणा ने महिला सम्मान एवं सुकन्या समृद्धि खाताधारकों को सौंपी पासबुक

आमदरी व रैन बसेरे में बांटे ऊनी वस्त्र

49 वें खान सुरक्षा सप्ताह वर्ष 2025 की पहली एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन संपन्न

वीआईएफटी में ब्यूटी पेजेंट का प्रथम चरण सम्पन्न

जिंक द्वारा लघु उद्यमिता विकास पर कार्यशाला आयोजित

ZINC FOOTBALL ACADEMY MOVES ONE STEP CLOSER TOWARDS SHINING AT THE NATIONAL LEVEL

HDFC Bank Launches Star-Studded PayZapp Campaign

Hindustan Zinc’s Integrated Annual Report ranks among top 3 Indian Integrated Reports at LACP Spotli...

पीआईएमएस के डॉ. एस. के. सामर सम्मानित