अमर शहीद प्रकाश खटीक को नमन

उदयपुर। अमर शहीद प्रकाश खटीक के तेहरवें शहादत दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। आज ही के दिन शहीद प्रकाश व अन्य पुलिसकर्मी गैंगस्टर भानुप्रताप सिंह को उदयपुर जेल से झालावाड़ पेशी पर ले जा रहे थे। चित्तौड़ जिले के पास बिजोलिया हाईवे पर विरोधी गैंग शिवराज सिंह के 10-12 बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। भानुप्रताप सिंह को बचाने के प्रयास में प्रकाश को कंधे व माथे पर 12 बोर की गोली लगी और वे वहीं शहीद हो गए। गैंगस्टर भानुप्रताप सिंह भी मारा गया।
राजस्थान सरकार ने शहीद कमांडो प्रकाश खटीक को शहीद का दर्जा दिया। सरकार से बेदला गांव में स्कूल का नाम कमांडो शहीद प्रकाश के नाम करने तथा उनकी मूर्ति लगाने की अपेक्षा है। शुक्रवार को प्रात: 8.30 बजे शहीद प्रकाश चौराहा साइफन पर शहर विधायक ताराचंद जैन, शैलेंद्र चौहान, भगवान प्रकाश चौहान, भोपाल राणा, कंनवर निमावत, मोहम्मद बख्श, शहीद के परिजन सहित 150 लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद प्रकाश को नमन किया।

Related posts:

उत्कृष्ट कार्यों के लिए 28 महिलाएं सम्मानित

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में हर्षोउल्लास से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस

विद्यापीठ के डॉ. चंद्रेश छतलानी ने बनाया नौवाँ रिकॉर्ड

नृत्य नाटिका परछाइयाँ ने दर्शकों को किया भावविभोर

जिला कलक्टर नमित मेहता स्काउट-गाइड के सर्वाच्च अवार्ड सिल्वर एलिफेन्ट से सम्मानित

मैले-कुचले वनवासी बच्चों को नहला कर दिया स्वच्छता का संदेश

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा बेस्ट मेडिकल कॉलेज अवार्ड से सम्मानित

राज्य स्तरीय को-ऑप स्पोर्ट्स 2022 का उद्घाटन

ABB technology helps Wonder Cement to save over 1.8GWh energy annually

अपनों से अपनी बात” 19 से

2475 PACS/Coop Societies get initial approval to operate Jan Aushadi Kendras: Amit Shah

रामी ग्रुप ऑफ़ होटल्स और अमानगिरि होटल्स एंड रिज़ॉट्र्स द्वारा होटल रामी रॉयल और उनके प्रसिद्ध सिग्...