आईडीबीआई बैंक ने भेंट की नारायण सेवा संस्थान को ऐनेस्थीसिया मशीन

उदयपुर। आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड की ओर से अपने सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत नारायण सेवा संस्थान को पोलियो एवं जन्मजात दिव्यांगता की सुधारात्मक सर्जरी के दौरान काम में आने वाली अत्याधुनिक ऐनेस्थीसिया मशीन भेंट की गई। इसका वर्चुअल उदघाटन आईडीबीआई बैंक मुम्बई की प्रबन्ध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद्मा बेताई, राहुल एवं सुब्रत तथा संस्थान निदेशक पलक अग्रवाल व टीम के डॉ. मानस रंजन साहु, विष्णु शर्मा हितैषी, भगवान प्रसाद गौड़, संतोष सेनापति एवं अभिषेक कुंतल की उपस्थिति में संयुक्त रूप से किया गया। यह ऐनेस्थीसिया मशीन गुणवत्ता एवं गणना की दृष्टि से तो सार्थक परिणाममूलक है ही, साथ ही इसमें लाईफ सेविंग सिस्टम भी जुड़ा हुआ है जिससे ऑपरेशन के दौरान रोगी को किसी तरह के खतरे की आशंका नहीं रहती। निदेशक पलक अग्रवाल ने संस्थान की स्थापना से अब तक की सेवा यात्रा की जानकारी दी। क्वालिटी मशीन सहयोग के लिए आईडीबीआई बैंक प्रबन्धन का आभार संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने व्यक्त किया।

Related posts:

महावीर युवा मंच के महिला प्रकोष्ठ में मधु सुराणा अध्यक्ष, शुभा हिंगड़ महासचिव बनी

उदयपुर की हिना साहू व सोनल गर्ग नेशनल आर्बिटर बने

दर्शन दन्त महाविद्यालय में चेयर योगा कार्यक्रम

Excon 2019 opens on a high note as Sany India receives a delivery order for 130 Excavators from SREI...

झीलों के शहर में इण्डिया आसियान देशों कलाकारों ने सजाये अपनी तुलिका से प्रकृति के रंग

‘ थेराबैंड एक्ससाईज ’ पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

कोविड -19 महामारी से लड़ने के लिए वेदांता ने अपने योगदान को बढ़ाकर 201 करोड़ किया

जेके टायर का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 249 करोड़ रुपये हुआ

सीडीपी द्वारा हिंदुस्तान जिंक सप्लायर एंगेजमेंट लीडर के रूप में सम्मानित

AJAX Engineering unveils 3DConcrete Printing Technologyrevolutionizing Construction solutions for In...

श्रीमाली समाज - युवा शाखा की पहली बैठक में उठावना संस्कृति खत्म कराने का संकल्प

एशियन पेंट्स ने स्टार्ट इंडिया फाउंडेशन के साथ प्रोजेक्ट स्पर्श के जरिए ‘आर्ट’ को बढ़ावा दिया