लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने किया महाराणा स्वरूपसिंहकालीन हकीकत बहिडाें का विमोचन

उदयपुर : महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन (Maharana Mewar Charitable Foundation) के न्यासी और मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ (Dr. Lakshyaraj Singh Mewar) ने महाराणा स्वरूपसिंह कालीन (Maharana Swaroop Singh period) पांच भागों में प्रकाशित हकीकत बहिडाें (Haqiqat Bahidaen) (ऐतिहासिक ग्रंथों) का विमोचन सिटी पैलेस (City Palace) में किया । इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराजसिंह ने कहा कि मेवाड़ के 70वें एकलिंग दीवान महाराणा स्वरूपसिंह (ई.स. 1842 से 1861) का जीवन-व्यक्तित्व प्रभु भक्ति से भी परिपूर्ण था। उनका शासनकाल प्रजाहित में समर्पित रहा। उनके समय में भी मेवाड़ का चहुमुखी विकास हुआ। महाराणा के आदेश से नया स्वरूपशाही सिक्का जारी कर व्यापार को व्यवस्थित किया। समाज में फैली कई कुरीतियों को दूर किया गया। महाराणा स्वरूपसिंह के समय के इन बहिड़ों पर महाराणा मेवाड़ अनुसंधान केन्द्र और महाराणा मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन्स ट्रस्ट लगभग 4 वर्षों से अधिक समय तक काम किया गया। महाराणा ने कई मन्दिरों का निर्माण करवाया और कई प्राचीन मन्दिरों का जीर्णोद्धार भी करवाया। महाराणा स्वरूपसिंहकालीन तैयार किए इन बहियों के पांच भाग हैं, जिनमें कुल 2533 पृष्ठों के साथ ही कई यादगार, ऐतिहासिक श्वेत-श्याम, रंगीन चित्रों का समावेश किया गया है। पुस्तक में महाराणा के व्यक्तित्व और कृतित्व का ऐतिहासिक लेखन इतिहसविद डॉ. गिरीशनाथ माथुर द्वारा किया गया है। इसका उद्देश्य मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास का संरक्षण-संवर्धन करना है। यह पुनीत कार्य आगे भी जारी रहेगा।

Related posts:

इंडिगो ने मास्टरकार्ड पावर्ड अपने पहले ट्रैवल क्रेडिट कार्ड ‘क-चिंग’ के लॉन्च के लिए एचडीएफसी बैंक क...

रक्तदान शिविर 11 को

सघन वृक्षारोपण, स्वच्छ एवं संरक्षित पर्यावरण के संकल्प के साथ हिन्दुस्तान जिंक में विश्व पर्यावरण दि...

डॉ मेधा माथुर IAPSMCON  में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित  

डॉ. लक्ष्यराज सिंह की महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात 

हिंदुस्तान जिंक ने लॉजिस्टिक्स के लिए एलएनजी-चालित ट्रकों की तैनाती के संबंध में ग्रीनलाइन के साथ की...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा कोटड़ा में शुद्ध पेयजल की पहल

108 कुंडिय गायत्री महायज्ञ की समीक्षा बैठक सम्पन्न

फिल्म तेरा यार हूं मैं की स्पेशल स्क्रीनिंग में लेकसिटी आई कई हस्तियां

HDFC Bank launches customised apps for large institutions

आवास के सपनों को मिली जमीन

इस बार बांसवाड़ा में होगा साइकिल पर प्रकृति के बीच रोमांच का सफर