सीसीटीवी की जद में बेदला का बालिका स्कूल

उपप्रधान की पहल पर डॉ. दम्पति ने लगवाए कैमरे
उदयपुर।
बालिकाओं में असुरक्षा के भाव को दूर करने और शिक्षा में गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधि और भामाशाह लगातार प्रयास में जुटे हुए है। इसी कड़ी में शहर से सटे बेदला गाँव स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल को तीसरी आंख की निगरानी में ले लिया गया है। दरअसल माहे क्लीनिक के डॉक्टर दम्पत्ति डॉ. आशिष सिंघल और डॉ. स्वाति त्रिपाठी ने बडग़ाँव उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़ के प्रयास को देखते हुए बालिकाओ के लिए स्कूल में 8 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। स्कूल परिसर में पहले चरण में लगाये गए 8 सीसीटीवी कैमरों से पूरे परिसर के साथ 2 क्लास रूम को अटैच किया गया है वही इन कैमरों की निगरानी के लिए एक डीवीआर और एलईडी प्रिंसिपल निर्मला आसिया के रूम में लगवाया गया है ताकि प्रिंसिपल खुद स्कूल परिसर और क्लास में चलने वाली शैक्षणिक गतिविधियों पर निगरानी रख सके।
40 हजार से अधिक की लागत से लगवाए गए इन हाई डेफिनेशन कैमरों का बडग़ाँव उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़, डॉ. आशिष सिंघल, डॉ. स्वाति त्रिपाठी तथा प्रिंसिपल निर्मला आशिया ने उद्घाटन किया। प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल में कैमरे लगवाने का मुख्य उद्देश्य स्कूल में पढऩे वाली बच्चियों और उनके परिजनों में असुरक्षा के भाव को दूर करना है। साथ ही स्कूल का समय खत्म होने के बाद किसी भी तरह की असमाजिक गतिविधि परिसर में न हो। आसिया ने इस मौके पर डॉ. दम्पति और बडग़ाँव उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़ का आभार व्यक्त किया।

Related posts:

वागड़-मेवाड़ प्रजापति समाज संस्थान की बैठक में छात्रावास भवन निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्...

Hindustan Zinc’s Dariba Smelting Complex receives Five-Star Rating in British Safety Council’s Occup...

उदयपुर होम शेफ़्स चैम्पीयनशिप 2021 का शुभारंभ

स्वतंत्रता सेनानी दम्पति स्व. परशराम-स्व. शांता त्रिवेदी की मूर्तियों का अनावरण 14 को

एक फ्रैंडी ‘खम्मा घणी’ - फ्रैंडी ने उदयपुर में सॉफ्ट लॉन्च कार्यक्रम के जरिये राजस्थान में अपनी परिस...

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

मेवाड़ महिला प्रीमियर लीग की तैयारियां पूर्ण

Hindustan Zinc commissions ZERO LIQUID DISCHARGE RO-ZLD Plant at Debari

उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर भरा पानी, 6 घंटे बाद खुला जाम

बालगीत लेखन प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

जिंक कौशल केंद्रों ने 40 प्रतिशत महिलाओं सहित 7 हजार से अधिक ग्रामीण युवाओं को दिया प्रशिक्षण

5,950+ Rural Youth Secure Jobs Through Hindustan Zinc's Zinc Kaushal Kendra