पर्यावरण संवर्धन के लिए विराग मधुमालती का अनोखा प्रयास

एक हजार किमी की पदयात्रा में 1 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
उदयपुर। वृक्षों की कटाई, नॉन-डिस्पोजेबल प्लास्टिक के उपयोग और बढ़ते प्रदूषण से पृथ्वी को बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण व जनजागरूकता के लिए ख्याति प्राप्त गायक, संगीतकार विराग मधुमालती ने एक बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की है।
जन-जन तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से विराग मधुमालती नवी मुंबई से नाकोडाजी, राजस्थान तक 1000 किलोमीटर की पदयात्रा निकालेंगे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर एक लाख पौधे एवं वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है। इस मिशन में कई संस्थाएं और लोग शामिल हो रहे हैं, जो “सेव मदर अर्थ“ अभियान को व्यापक बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस वैश्विक अभियान में सी.के. लाडला भैरुजी परिवार, अणुव्रत महासभा, लायन क्लब, रोटरी क्लब और समाजसेवी व पर्यावरणविद् अर्जुन सिंघवी, चंद्रकुमार जाजोदिया, अतुल अग्रवाल, पुष्पा कटारिया, चंद्रशेखर चौधरी, आर.के.जैन, प्रकाश पामेचा, रोशन मेहता, गौरव मेहता, साजिद नाथानी, कमलेश इंटोडिया, राहुल आवसेकर, आदि पर्यावरणप्रेमी अपना सहयोग दे रहे हैं। विशेष रूप से विराग की पत्नी वंदना और बेटी खुशी पूरी यात्रा के दौरान उनके साथ रहेंगी। पदयात्रा के मार्ग के ठहराव स्थल एवं अन्य व्यवस्थाआेंं के लिए सर्वे करने उदयपुर आए विराग ने बताया कि पर्यावरण प्रेमी पर्यावरण संवर्धन की इस मुहिम से जुड़ने के लिए 9867875787 व 9867933678 पर सम्पर्क कर सकते है।

Related posts:

भूपेंद्र कुमार चौबीसा को ज्योतिषाचार्य पंडित स्व. नंदकिशोर शर्मा साहित्य लेखन पत्रकारिता सम्मान

हिंदुस्तान जिंक के इन-हाउस इनोवेशन को यूएस पेटेंट से मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान

Hindustan Zinc Sets New Benchmark in Mine Safety Excellence at Intra-Zonal Rescue Competition 2025

अब उदयपुर में होगा लीवर ट्रांसप्लांट, रोबोटिक हार्ट एवं अन्य सर्जरी

हिंदुस्तान जिंक ने भारत के सबसे अधिक भार वाले ट्रांसमिशन स्टील पोल स्ट्रक्चर के लिए जिंक की आपूर्ति ...

चिकित्सा लाभ ले रहें दिव्यांगों ने मनाई राखी

इंटरनेशनल जि़ंक एसोसिएशन और हिंदुस्तान जिंक लि. ने महाराणा प्रताप युनिवर्सिटी के साथ मिलकर फसलों में...

उदयपुर में शनिवार को मिले 7 कोरोना संक्रमित

वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में फ्रेशर एवं फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित

उपमुख्यमंत्री ने टीएडी की अमृत कलश योजना पोस्टर एवं आदित्री शैक्षणिक पंचांग का विमोचन किया

वनों की कटाई, शहरीकरण और औद्योगीकरण के चलते प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र नष्ट हो रहा है : जितेंद्र म...

उदयपुर में फिल्मसिटी बनाने हेतु यूसीसीआई ने भेजा सरकार को प्रस्ताव