उदयपुर के तक्ष जैन ने बनाया विश्व कीर्तिमान

1 मिनट 27 सैकंड में यूनाइटेड नेशन के सभी 195 देशों के नाम बोल बनाया रिकॉर्ड

उदयपुर। 
उदयपुर शहर के तक्ष जैन ने विश्व कीर्तिमान बनाया है। उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर पांच निवासी  आठ वर्षीय तक्ष जैन ने 1 मिनट 27 सैकंड में यूनाइटेड नेशन के सभी 195 देशों के नाम बोलकर विश्वव्यापी कीर्तिमान बनाया है।उनका नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। तक्ष को ये सभी नाम कंठस्थ हैं। तक्ष के पिता कपिल जैन आगरा एयर फोर्स स्टेशन में तैनात हैं। तक्ष वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, आगरा में दूसरी कक्षा में अध्ययनरत है।पिता कपिल जैन ने बताया कि तक्ष की भूगोल में बहुत रुचि है एवं उसकी याददाश्त  बहुत अच्छी है। एयरफोर्स स्टेशन आगरा के उच्च अधिकारियों के द्वारा भी उनकी इस उपलब्धि की प्रशंसा की गई है। हिरणमगरी में रहने वाले कपिल जैन मूलतः खेरवाड़ा के भाणदा निवासी है।

Related posts:

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई द्वारा आयोजित चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप का छठवां दिन

DR. NITIZ MURDIA APPOINTED AS MEMBER OF NATIONAL ASSISTED REPRODUCTIVE TECHNOLOGY AND SURROGACY BOAR...

पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता के अनुरूप हिन्दुस्तान जिंक बना टीएनएफडी का सदस्य

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने नयी एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पैंथर शावक को रेस्क्यू किया

उदयपुर-सिरोही हाईवे के ब्लैक स्पॉट्स सुधरेंगे, 100 करोड़ का बजट जारी

उदयपुर में चिकित्सकीय हेल्पलाइन परामर्श सेवाएं शुरू

21वीं नेशनल पैरा-स्विमिंग कॉम्पिटिशन उदयपुर में 25 से 27 मार्च को

आरएलडीए ने राजस्थान में रेलवे भूमि के पुनर्विकास योजना पर स्टेकहोल्डर्स के साथ की चर्चा

मजदूर एवं किसान की हालत आजादी के पहले जैसी दयनीय एवं चिंताजनक : डॉ. रेड्डी

नारायण सेवा में भव्य कन्या पूजन

राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा देबारी में राज्य अंडर-17 बालिका शिविर का सफल आयोजन