सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने लोकसभा में उठाया मामला

कहा पिछले छह सालों से टीएसपी क्षेत्र में भ्रम फैलाया जा रहा कि “यहां के आदिवासियों  पर आईपीसी लागू नहीं होती।“
युवाओं को भड़का कर कांकरी डूंगरी कांड कराया गया, जिसमें दो आदिवासी किशोर व युवा की गोलीकांड में मौत हो गई।
“आदिवासी हिंदू नहीं “ऐसा भ्रम फ़ैला कर संस्कृति पर आक्रमण किया जा रहा।

उदयपुर। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बुधवार को लोकसभा में टीएसपी क्षेत्र में आदिवासियों के खिलाफ पिछले कुछ सालों से चलाए जा रहे मामले को उठाते हुए सदन के माध्यम से पूरे मामले की जांच एनआईए सहित अन्य जिम्मेदार एजेंसियों से कराने कि मांग की।
सांसद रावत ने सदन को संबोधित करते हुए सभापति से कहा कि वे एक  महत्वपूर्ण विषय पर सदन का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। कांकरी डूंगरी प्रकरण का जिक्र करते हुए सांसद डॉ मन्ना लाल रावत ने कहा कि वर्ष 2018 से लेकर 2023 तक की अवधि में इस टीएसपी क्षेत्र में भ्रम फैलाया गया कि आदिवासियों पर आईपीसी लागू नहीं होती।
 उसके उपरांत युवाओं को भड़का कर कांकरी डूंगरी कांड कराया गया। जिसमें दो आदिवासी किशोर व युवा गोलीकांड के शिकार हुए।
इसके अलावा क्षेत्र में संस्कृति पर आक्रमण करते हुए हुए “द प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट एक्ट “ जो कि संसद का 1955 में बना कानून है। उसकी धारा 3 के विरूद्ध “आदिवासी हिंदू नहीं है“ ऐसा भ्रम फैलाया गया।
सांसद डॉ रावत ने कहा कि आदिवासियों पर आईपीसी लागू नहीं होती, इस भ्रम की वजह से पूरे क्षेत्र में पत्थरबाज पैदा हो रहे हैं। कानून – व्यवस्था पूरी तरह भंग हो रही है। सांसद रावत ने बावलवाड़ा घाटी का जिक्र करते हुए कहा कि उस क्षेत्र में अनेकों स्थानों पर पत्थरबाजी की ऐसी घटनाएं हो रही है, जिसके कारण सात बजे बाद चलना मुश्किल हो गया है। वहां जो भी उत्पात हो रहा है। बाहरी तत्व आ रहे हैं। उनकी एनआईए सहित अन्य जिम्मेदार एजेंसियों से जांच होनी चाहिए।

Related posts:

झीलों की नगरी में दक्षिण डिलाइट फेस्टिवेल, मिलेगा दक्षिण भारत का जायका

राजस्थानी के सुकवि माधव दरक नहीं रहे

ई मोबिलिटी और स्मार्ट ग्रिड के बदलते परिदृश्य में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित

पिम्स हॉस्पिटल में वर्षा जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित

सिटी पैलेस म्युजियम को देखकर अभिभूत हुआ अमेरिका का कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल दल

कागज के कतरनों से कलात्मक अभिव्यक्ति

कोरोना पॉजिटिव की ट्रेक्योस्टमी कर जान बचाई

नारायण  सेवा संस्थान बड़ी में सीनियर स्टेट आर्टिस्टिक जिमनास्टिक चैम्पियनशिप का समापन

तम्बाकू निषेध दिवस पर वर्चुअल कार्यषाला का आयोजन

रोटरी क्लब मीरा ने स्वतंत्रता दिवस मनाया

सावन के प्रथम सोमवार को भगवान आशुतोष ने किया भ्रमण

श्रीमाली समाज क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने परवान पर, रोमांचक मुकाबले से दर्शकों का बड़ा क्रेज