जीआईए इंडिया ने उपभोक्ताओं के साथ ‘ 4Cs ऑफ डायमंड क्वालिटी’ को साझा किया

उदयपुर। जीआईए इंडिया ने उदयपुर में परिणय ज्यूवेल्स के ग्राहकों का ज्ञान और विश्वास बढ़ाने के लिए ‘  4Cs  ऑफ डायमंड क्वालिटी’ पर सेमीनार आयोजित किया। 50 से अधिक हीरे के कद्रदानों और डायमंड आभूषणों के खरीदारों ने इस सेमीनार में भाग लिया। जीआईए के शिक्षक विजय परमार ने डायमंड के सुप्रसिद्ध – कलर, क्लेरिटी, कट और कैरेट वैट के बारे में बारीक परखों को साझा किया और बताया कि ये कैसे एक डायमंड की कीमत तय करने में योगदान करते हैं। इस सेमीनार से संभावित उपभोक्ताओं को भी डायमंड ग्रेडिंग की स्वतंत्र रिपोर्टों और प्रकटन के साथ बिक्री करने के लिए ज्वेलर की जिम्मेदारी के बारे में समझने में मदद मिली।
परिणय ज्यूवेल्स की मेघा कोठारी  ने कहा कि परिणय में हमारे द्वारा अपने ग्राहकों को शिक्षित किया जाना जरूरी है। यह सेमीनार आयोजित करने और हमारे उपभोक्ताओं के साथ डायमंड के बारे में जानकारी साझा करने के लिए जीआईए इंडिया के वाकई आभारी हैं। भविष्य में हम ऐसे और अधिक सेमीनार करवाना चाहेंगे। निरुपा भट्ट, मैनेजिंग डायरेक्टर, जीआईए इंडिया एंड मिडल ईस्ट ने कहा कि जीआईए और रत्न एवं आभूषण उद्योग के लिए उपभोक्ता विश्वास का निर्माण करना बहुत जरूरी है। जीआईए  इंडिया उपभोक्ता सेमिनारों का आयोजन करने और ज्वेलर्स के विक्रय कर्मचारियों हेतु नि:शुल्क मानार्थ प्रशिक्षण का आयोजन करने के लिए ज्वेलर्स के साथ कार्य कर रहा है ताकि उन्हें डायमंड की क्वालिटी के बारे में प्रभावी ढंग से समझाने में मदद की जा सके। 

Related posts:

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ यूडीसीए अध्यक्ष पर तीसरी बार आसीन, नवनिर्वाचित-पूर्व पदाधिकारियों- समाज-संगठ...

जिंक कौशल केन्द्र से प्रशिक्षण पूरा कर आत्मविश्वास की वाणी और हौसलों की उड़ान से परिपूर्ण दिखे विशेष ...

इतिहास में पन्नाधाय का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता - राजनाथ सिंह

माता महालक्ष्मी का प्राकट्योत्सव मनाया जायेगा धूमधाम से, अल सुबह से शुरू होंगे अनुष्ठान

हितेष कुदाल को पीएच. डी.

खिरनी की नई प्रजाति की राजस्थान में पहली उपस्थिति

नेशनल फॉक फेस्टिवल का शिल्पग्राम में आयोजन

उदयपुर में फिल्मसिटी बनाने हेतु यूसीसीआई ने भेजा सरकार को प्रस्ताव

उड़ीसा की उपमुख्यमंत्री प्रवाती की डॉ. लक्ष्यराज सिंह से शिष्टाचार भेंट

नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क सेवा प्रकल्पों की समीक्षा बैठक

जिलाधीश ने किया निःशुल्क शल्य चिकित्सा कैम्प का उदघाटन

पर्यावरण संवर्धन के लिए विराग मधुमालती का अनोखा प्रयास