बेटे के जन्मदिन पर सौंपी कलेक्ट्रेट को व्हील चेयर

उदयपुर, 21 अक्टूबर : जिले के एक दिव्यांग दंपत्ति ने दिव्यांगों की सेवा के लिए अनूठा जज्बा दिखाते हुए सोमवार को अपने बेटे के जन्मदिन पर कलेक्ट्रेट को व्हील चेयर सौंपी है। कलक्टर श्रीमती आनंदी ने इस दिव्यांग दम्पत्ति के इस जज्बे को अनुकरणीय बताते हुए सराहना की है।

जिले के मावली तहसील के पलाना कला के मूल निवासी व वर्तमान में चम्पालाल धर्मशाला में रह रहे दिव्यांग दम्पत्ति कमलेश कुमार वैष्णव व उनकी पत्नी गीता ने कलेक्ट्रेट में दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की आवश्यकता को अनुभूत कर जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी से भेंट कर स्वप्रेरणा से अपने बेटे दीपक वैष्णव ( चीकू ) के जन्मदिन के मौके पर व्हील चेयर भेंट करने की ईच्छा जताई। सोमवार को ये दिव्यांग दम्पत्ति बेटे के साथ व्हील चेयर को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्ट्रेट आने वाले दिव्यांगों की सुविधाओं के लिए कलक्टर को व्हील चेयर सौंपी। कलक्टर ने दिव्यांग वैष्णव दम्पत्ति को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया और उनके बेटे के जन्मदिन की बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि दिव्यांग वैष्णव दंपत्ति ने सर्व दिव्यांग सेवा संस्थान ट्रस्ट खोल कर दिव्यांग ,विधवा और तलाकशुदा लोगो को पेंशन पालनहार और अन्य सभी सरकारी लाभ दिलवाने में सहयोग करते हैं। सबसे आश्चर्य की बात है कि गीता वैष्णव राजस्थान सिटिंग वालीवाल टीम की चेम्पियन है और इन्होंने सिटिंग वालीवाल की नेशनल खेलकर गोल्ड मैडल जीता है।

Related posts:

Rajasthan Deputy Chief Minister Diya Kumari, Visits Nand Ghar in Jaipur,Commends its Holistic Develo...

विद्यापीठ - विश्वविद्यालय का 40 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास मनाया

HDFC Bank’s Vigil Aunty - End of Scam Sale Campaign Wins a Silver Cannes Lions

चार दिवसीय आध्यात्मिक शिक्षण शिविर का हुआ भव्य समापन

ZINC FOOTBALL ACADEMY CROWNED CHAMPIONS OF RAJASTHAN; QUALIFIES FOR I-LEAGUE 3

श्रीमाली समाज हरतालिका तीज सामूहिक उद्यापन - 1000 गौरनियों के लिए सुहाग सामग्री की पैकिंग, मातृशक्ति...

फील्ड क्लब में कृष्णावत उपाध्यक्ष तो भालमवाला ट्रेजरार बने

हिन्दुस्तान जिंक और ग्रीनलाइन मोबिलिटी ने की इवी और एलएनजी ट्रकों के लिए पार्टनरशीप

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने किया मदर्स डे समारोह का पोस्टर लोकार्पण

आदिकाल से ही मेवाड़ कलाओं का संरक्षक, पूर्वजों ने यहां की कलाओं-कलाकारों को आश्रय-प्रोत्साहन देने मे...

भारतीय विरासत संस्थान के विद्यार्थियों का सिटी पैलेस म्यूजियम उदयपुर में दो दिवसीय दौरा

RCM’s Rupantaran Yatra receives overwhelming response in Udaipur