पैसिफिक डेंटल कॉलेज देबारी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित 

उदयपुर : पेसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देबारी, उदयपुर को चरका अवॉर्ड्स नाइट 2025 में क्लीनिकल उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर  सम्मानित किया गया।
डॉ. मोहित पाल सिंह, उप-प्राचार्य, पेसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, को प्रीवेस्ट डेनप्रो लिमिटेड और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया यह प्रतिष्ठित चरका नेशनल अवॉर्ड फॉर क्लिनिकल एक्सीलेंस प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में श्री गुस्तावो गोंजालेज़, माननीय कॉन्सुल जनरल ऑफ चिली, डॉ. सुभ्रा नंदी (अध्यक्ष, IDA), डॉ. अशोक धोबले ( महासचिव, IDA), डॉ. दीपक माखिजानी (चेयरमैन, चरका अवॉर्ड्स) और अतुल मोदी (चेयरमैन, डेनप्रो) द्वारा प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार देश भर के 300 डेंटल कॉलेजों में से केवल चार डेंटल कॉलेजों को प्रदान किया गया है, और पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उन चुनिंदा संस्थानों में से एक है जिसे यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, क्लीनिकल दक्षता एवं समग्र दंत शिक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो प्राचार्य डॉ. भगवान दास राय के दूरदर्शी नेतृत्व और निदेशक आशीष  अग्रवाल के गतिशील मार्गदर्शन में संभव हुआ है।

Related posts:

उदयपुर मेंं कोरोना अर्श से फर्श की ओर

विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील ओवरफ्लो

हिन्दुस्तान जिंक ने इलेक्ट्रिक बल्कर फ्लीट को हरी झंडी दिखाई, ग्रीन लॉजिस्टिक्स के विजन को मजबूती

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल की टीम ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते पदक

Hindustan Zinc Revolutionizes Metal Logistics with Digitally Enabled Zinc Freight Bazaar

दर्शन डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल में वार्षिक दिवस एवं सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन

श्रीमाली समाज नवरात्रि महोत्सव : फिल्मी गानों से परहेज, सांस्कृतिक और पारंपरिक रंगों का संगम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिरनार रोपवे का उद्घाटन किया

HINDUSTAN ZINC’S SMELTER AT DEBARI INAUGURATES WATER ATM AT SINGHWATON KA WADA

हिन्दुस्तान जिंक को क्वालिटी सर्कल फोरम इंडिया द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु 26 पुरस्कार

उदयपुर में परिषद बैठक का सफलतापूर्वक समापन

मैगनस हॉस्पिटल को नोटिस