वेदांता को फिक्की ने दिया खेलों के श्रेष्ठ क्षेत्र में योगदान देने वाले संगठन का पुरस्कार

उदयपुर। वेदांता लिमिटेड को फिक्की इंडिया स्पोटर्स अवाडर्स-2019 में खेलों के क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान देने वाले संगठन ‘बेस्ट आर्गेनाइजेशन कंट्रीब्यूटिंग इन स्पोटर्स’ पुरस्कार से नवाजा गया। सेवानिवृत न्यायमूर्ति मुकुल मुग्दल की अध्यक्षता वाली ज्यूरी ने देश में अलग-अलग खेलों की दिशा में एक बेहतर इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में वेदांता के योगदान को स्वीकार करते हुए उसे यह पुरस्कार देने के लिए चुना। वेदांता स्पोटर्स के अध्यक्ष अनन्य अग्रवाल ने नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में वेदांता लिमिटेड की ओर से ओडिशा सरकार में खेल मंत्री तुषाकरांति बेहेरा से यह पुरस्कार ग्रहण किया।
वेदांता अपने स्पोटर्स इनिशिएटिव्स के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक विकास, युवा विकास, सामुदायिक संरचना के निर्माण, महिला सशक्तिकरण और स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से भारतीय खेलों के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहता है। वेदांता ने इस दिशा में प्रयास करते हुए जिंक फुटबाल (राजस्थान) और सेसा फुटबाल अकादमी (गोवा) शुरू किए। इनके माध्यम से देश भर में 2500 बच्चों को फुटबाल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
वेदांता स्पोटर्स के अध्यक्ष अनन्य अग्रवाल ने कहा कि ‘बेस्ट आर्गेनाइजेशन कंट्रीब्यूटिंग इन स्पोटर्स’ अवार्ड पाकर हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह सम्मान हमें आने वाले समय में और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ काम करते रहने की प्रेरणा देगा। हम देश में खेलों के स्तर को और ऊंचा उठाने के प्रयासों को लेकर और अधिक समर्पित होंगे और देश के लिए अधिक से अधिक सम्मान हासिल करने वाले खिलाड़ी तैयार करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। वेदांता ग्रुप फुटबाल के अलावा पैरा एथलीटों को सहयोग और समर्थन दे रहा है। पैरा एथलीटों ने इंटरनेशनल इवेंट्स में देश के लिए 24 स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। इसके अलावा वेदांता ग्रुप तीरंदाजी और कई अन्य मैराथन को अपना सहयोग और समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts:

इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों से संवाद

सुमित की आतिशी पारी से मेवाड़ टूरिज्म क्लब आठ विकेट से जीता

आईआईटी एवं स्टैनफोर्ड ग्रैज्युएट्स के एआई पाठ्यक्रम अब उदयपुर में भी

श्रावक श्राविकाओं ने ली अणुव्रत की शपथ

HDFC Bank and Pravega VenturesSelectTwo Startups under Co-Lab Initiative to Drive Innovation in Fint...

सांई तिरूपति विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षान्त समारोह सम्पन्न

रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त संग्रहित

शहर विधायक एवं जिला कलक्टर ने किया आयड़ नदी क्षेत्र का दौरा

राज्यपाल कटारिया ने किया जैन कैलेंडर का लोकार्पण

शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति में विश्वव्यापी पहचान लिये डॉ. चिन्मय पंड्या

भाजपा महिला मोर्चा ने की कन्हैयालाल के परिजनों से भेंट

जेसीबी इंडिया ने किया उदयपुर में राजेश मोटर्स के लिए एक नई डीलरशिप फैसिलिटी का उद्घाटन