उत्कृष्ट कार्यों के लिए 28 महिलाएं सम्मानित

उदयपुर। अरावली फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होटल रेडिसन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 28 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सहप्रायोजक आर.के. आई.वी.एफ. एवं बी.एन.आई उदयपुर थे। कार्यक्रम में वन टू ऑल एवं पाश्र्वकल्ला का भी सहयोग रहा। संचालन श्रीमती शकुंतला सरूप्रिया ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. आनंद गुप्ता, डॉ. तरूण अग्रवाल एवं अनिल छाजेड़ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अल्पेश लोढ़ा ने सभी का गुलदस्ते एवं मोमेंटो से स्वागत किया।
डॉ. तरूण अग्रवाल ने अतिथियों एवं विजेताओं आभार प्रकट किया। डॉ. आनंद गुप्ता ने महिलाओं के योगदान की सराहना की तथा वर्तमान समय में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में उनके योगदान की महत्वता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सम्मानित होने वाली महिलाओं के विशिष्ट कार्यों पर प्रकाश डाला तथा इस तरह के कार्यक्रमों की जरूरतों पर बल दिया।
कार्यक्रम में विनिता बोहरा (आई.ए.एस), शाकुंतलम की डॉ. शकुंतला पवांर, सी.पी.एस स्कूल की अलका शर्मा, महिला सृमद्धि बैंक की पुष्पा सिंह, एडवोकेट रागिनी शर्मा, विख्यात कवयित्री एवं साहित्यकार विमला भण्डारी, डॉ. कहानी भानावत, किरण खतरी, शिखा सक्सेना, लाडक़ंवर लौहार, एनिमल एड की एरीका इब्राहिम, ब्रह्माकुमारी की रिटा बहिन, कत्थक आश्रम की चंद्रकला चौधरी, योगा क्षेत्र में शुभा सुराणा, दैनिक भास्कर की निवेदिता मनीष, घुमोसा की सुरभी जैन, रक्षा राकेश, बेडमिंटन खिलाड़ी माया चावत, जी.डी. गोयनका स्कूल की प्रियंका शर्मा, सरला मुंदड़ा, विजयलक्ष्मी गलुंडीया, प्यारी रावत, मनिषा भटनागर, सरिता सुनारिया, सुरभी धींग, आई.आई.एम उदयपुर की शानु लोढ़ा, कला आश्रम की सरोज शर्मा, शिखा पुरोहित, एवं डॉ. रीतू मेहता को सम्मानित किया गया।

Related posts:

TAFE offers free tractor rental for small farmers of Rajasthan during COVID-19

पारस जे. के. हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन्स के लिए शैक्षणिक कार्यशाला आयोजित

सीए दिवस की पूर्व संध्या पर 200 से अधिक सीए के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सीए सेल की कार्यकारिणी क...

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा द्वारा 185 सैन्य अस्पताल में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

JK Tyre Net Profit jumps 3.7x in Q3 to Rs.209 Cr

Hindustan Zinc honoured with the title ‘India's Largest Silver Miner and Refiner’ by IGC Excellence ...

निसान इंडिया ने शुरू किया ‘रेड वीकेंड्स’

नवरत्न में एक फिजिशियन ने खोला दिन भर रुकने का क्लीनिक

जैन संस्कारक बने पंकज भंडारी और मनोज लोढ़ा

हिन्दुस्तान जिंक के ‘ऊंची उड़ान’ कार्यक्रम ने दिये पर, सपनों ने भरी उड़ान

हिंदुस्तान जिंक लगातार तीसरी बार कंपनी विद ग्रेट मैनेजर्स से पुरस्कृत

सांसद मीणा ने ढेलाणा में 80 परिवारों को बाटी राशन सामग्री