दिव्यांग व निर्धन सामूहिक विवाह 25 फरवरी से

उदयपुर।  नारायण सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांग एवं निर्धन बन्धु-बहिनों के घर बसाकर समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास दो दशक से ज्यादा समय से किया जा रहा है। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि वर्ष में दो बार आयोजित किए जाने वाले दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह की श्रंखला में दो दिवसीय 39वां निःशुल्क सामूहिक विवाह सेवामहातीर्थ बड़ी में 25 – 26 फरवरी को आयोजित किया जाएगा ।
इस सम्बंध में संस्थान की 30 सदस्य टीम गरीब एवं शारिरिक रूप से असक्षम जनों की पंजीयन सूची को अंतिम रूप देने में लगी है। संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर या बिना-माँ या पिता अथवा अनाथ जनों को विवाह सूत्र में बांधकर उनका सुखद -भविष्य बनायेगा। संस्थान अब तक 2201 जोड़ो की गृहस्थी बसा चुका है। इस सामूहिक विवाह में अधिक से अधिक जोड़ो की शादी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस समारोह में देश भर से सैकड़ो सेवाभावी लोग जुटेंगे।

Related posts:

Mountain Dew reiterates Darr Ke Aage Jeet Hai mantra

नेस्ले इंडिया के प्रोजेक्ट जागृति ने देश भर में स्वस्थ जीवनशैली का बढ़ावा देते हुए पूरे किए सात साल

IFC Extends US$500 Million to HDFC Bank to Ramp Up Microloans to Underserved Women Borrowers in Indi...

Karan Rathore Assumes Role as Chairman of Services Export Promotion Council (SEPC)

स्व. बी. चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि

नवाचार पहलों के साथ हिंदुस्तान जिंक सस्टेनेबिलिटी की ओर निरन्तर अग्रसर

TAFE cultivates 100,000 acres free for small farmers during COVID-19

नेशनल ओरल मेडिसिन रेडिओलॉजी दिवस मनाया

डॉ. तुक्तक भानावत महावीर युवा मंच के अध्यक्ष निर्वाचित

INDIA TO HARVEST RECORD MUSTARD CROP IN 2022-23

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूकजिक फेस्टिवल ने कर्टेन रेजर की मेजबानी कर 6ठे संस्करण की घोषणा की

गीतांजली हॉस्पिटल में दुलर्भ कैंसर फ्लूरल मेसोथेलियोमा का सफल उपचार