गीतांजली मेडिकल कॉलेज की डॉ. मंजिंदर कौर को मिला ‘बेस्ट टीचर अवॉर्ड’

उदयपुर । गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गीतांजली यूनिवर्सिटी, उदयपुर की एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. मंजिंदर कौर को शिक्षक दिवस के अवसर एमईयू इंडिया (नेशनल बॉडी ऑफ मेडिकल एजुकेशनिस्ट्स) द्वारा ‘बेस्ट टीचर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।


यह सम्मान चिकित्सा शिक्षा एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं प्रभावी शिक्षण के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. कौर ने “कल के चिकित्सकों को सशक्त बनाना: चिकित्सा शिक्षा में मार्गदर्शन (मेंटरशिप) की परिवर्तनकारी शक्ति” विषय पर व्याख्यान भी दिया।
अपने व्याख्यान में उन्होंने चिकित्सा शिक्षा में प्रभावी मेंटरशिप की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक बेहतर मार्गदर्शन विद्यार्थियों को न केवल सक्षम एवं आत्मविश्वासी चिकित्सक बनने में मदद करता है, बल्कि उनमें संवेदनशीलता, मानवीय दृष्टिकोण और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करता है।
डॉ. मंजिंदर कौर को मिला यह सम्मान शिक्षण, मेंटरशिप और चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति उनके निरंतर समर्पण को मान्यता प्रदान करता है।