जार सदस्यों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित

उदयपुर। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की उदयपुर इकाई की ओर से  सदस्यों को मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया गया। जार उदयपुर इकाई के अध्यक्ष डॉ. तुक्तक भानावत ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने जार पदाधिकारियों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए।
इस अवसर पर डॉ. खराड़ी ने कहा कि पत्रकारों का कार्यक्षेत्र बहुत ही विस्तृत है और वे सबसे ज्यादा पब्लिकली एक्सपोज होते हैं। कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के खतरों को देखते हुए उनकी सुरक्षा का जो जिम्मा जार ने उठाया है वह काबिले-तारीफ है। जार अध्यक्ष डॉ. भानावत ने बताया कि जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान की उदयपुर इकाई हमेशा पत्रकारों के हितों में कार्य करती रही है। इसी क्रम में बुधवार को पत्रकारों के स्वास्थ्य को देखते हुए मास्क एवं सेनेटाइजर वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इससे पूर्व सडक़ एवं यातायात सुरक्षा को देखते हुए सभी जार सदस्यों को हेलमेट भी वितरित किये जा चुके हैं। महासचिव अजय आचार्य ने कहा कि पत्रकार मास्क लगा कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तो सुरक्षा के साथ ही समाज में भी संदेश जाएगा कि कोरोना वायरस से सबको मिलकर लडऩा है। आखिकार पत्रकार भी उसी समाज से आते हैं जहां पर इन दिनों इस वायरस के सामुदायिक स्तर पर संक्रमण को रोकने की जबर्दस्त जद्दोजहत चल रही है।
मास्क व सेनेटाइजर वितरण के दौरान जार पदाधिकारियों में सुमित गोयल, संजय खाब्या, कपिल श्रीमाली, डॉ. रवि शर्मा, पवन खाब्या, प्रकाश शर्मा, अल्पेश लोढ़ा, भूपेन्द्रकुमार चौबीसा, पंकजकुमार शर्मा, विष्णु शर्मा ‘हितैषी’, राजेन्द्र हिलोरिया, शैलेष नागदा, प्रकाश मेघवाल, राजेन्द्रकुमार पालीवाल, युनुस खान, पूजा दवे भी उपस्थित थे। 

Related posts:

बाराबंकी में मानव सेवा के महायज्ञ का हुआ समापन

लोकसभा आम चुनाव- 2024

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द आज तारा संस्थान में

सीडीपी द्वारा हिंदुस्तान जिंक सप्लायर एंगेजमेंट लीडर के रूप में सम्मानित

ईवा वीमेन्स होस्पिटल में एडवान्स एंडोमेट्रियोसिस व एडेनोमायसिस से पीड़ित मेन्टली चेलेन्ज्ड रोगी का स...

एचडीएफसी बैंक ने मर्चैंट्स के लिए स्मार्टहब व्यापार लॉन्च किया

Pepsi roped in megastar Yash as its brand ambassador

HDFC Bank @25 to plant 25 lakh trees, digitise 2500 classrooms

राजस्थान में एचडीएफसी बैंक की एमएसएमई लोन बुक ने अग्रिम में13000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया

स्वाधीनता दिवस पर टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट चैंपियनशिप -2019 में गोवा को पराजित कर राजस्थान फाइनल में

नटराज किड्स प्लैनेट, बापूनगर बड़गांव में एनुअल स्पोर्ट्स डे “Vitality 25–26” उत्साह के साथ संपन्न