जिंक द्वारा जावर में उन्नत नस्ल गोवत्स प्रदर्शनी आयोजित

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक के ग्रामीण विकास र्कायक्रम के अंतर्गत संचालित समाधान परियोजना के तहत जावर माइन्स के सामुदायिक केंद्र में उन्नत नस्ल गोवत्स प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें 50 महिला-पुरूष किसानों ने भाग लिया। समाधान परियोजना के अधिकारी नरेश कुमार ने परीयोजना की प्रगति तथा जावर माइन्स क्षेत्र में चल रही पशुपालन गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि पशुपालन विभाग उदयपुर के अतिरिक्त निदेशक डॉ. ललित जोशी एवं हिन्दुस्तान जिंक जावर माइन्स के एसबीयू डायरेक्टर बलवन्तसिंह राठौड थे।
बलवन्त सिंह राठौड ने समाधान परियोजना के तहत आसपास के गांवो में चलाई जा रही कृषि एवं पशुपालन गतिविधियों की सराहना करते हुए किसानों से अधिक से अधिक लाभ उठाने का आव्हान किया। बायफ के डॉ. मानसिंह राठौड ने पशुपालन गतिविधियॉं तथा उनके द्वारा होने वाले लाभों की जानकारी दी। डॉ. ललित जोशी ने किसानों को पशुपालन से अपने जीवन स्तर में वृद्वि एवं खेती के साथ पशुुपालन कर अपनी आय में बढ़ोतरी करने के उपाय सुझाएं तथा विभाग द्वारा चल रही विभिन्न परियोजना की जानकारी दी। इस मौके पर पशुपालन विभाग टी.डी की प्रभारी श्रीमती डॉ. ज्योति मीणा भी उपस्थित थी। संचालन समाधान परियोजना के केन्द्राधिकारी कपिल र्मोदिया जबकि धन्यवाद जावर माइन्स के सी.एस.आर. प्रबंधक आन्नद चक्रवर्ती ने ज्ञापित किया।

Related posts:

JK Tyre’s delivers 3x profit in Q3FY24

अभी अधूरी है हमारी आजादी - सुशील महाराज

कलश एवं ध्वजादंड स्थापना हेतु हवन का शुभारंभ

डिफेंडर ने लॉन्‍च की नई डिफेंडर 130 आउटबाउंड

मेवाड़ के युवाओं ने रचा भक्ति का इतिहास, सालंगपुर धाम में हुआ 51वां सुंदरकांड

ZINC FOOTBALL’S MOHAMMED KAIF PLAYS THE STARRING ROLE AS INDIA LIFTS SAFF UNDER-16 CUP IN BHUTAN

एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत विभिन्न समितियों की बैठक आयोजित

तंबाकू निषेध कार्यशाला आयोजित

राजीव गांधी ओलम्पिक खेल के प्रथम चरण का समापन

विश्वामित्र की तपःस्थली पर अनुपम गायत्री तीर्थ

अब 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी होम वोटिंग सुविधा

पूर्व डीजीपी बंजारा एवं राज राजेश्वर ने किया नारायण सेवा संस्थान का अवलोकन